क्या होता है ब्लैक वॉटर? कैसे बनता है और इसके टेस्ट में क्या है अलग, जानें इसके फायदे

Last Updated:

ब्लैक वॉटर एक मिनरल रिच एल्कलाइन वाटर है, जिसमें फुल्विक एसिड, इलेक्ट्रोलाइट्स और कई तरह के माइक्रो मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. ये सभी तत्व मिलकर इसे साधारण पानी से कहीं ज्यादा फायदेमंद बनाते हैं. फुल्विक एसिड शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है, जिससे डिटॉक्स प्रक्रिया तेज होती है और पाचन बेहतर बनता है.

ख़बरें फटाफट

आजकल फिटनेस और वेलनेस की दुनिया में ब्लैक वॉटर यानी काले रंग का पानी काफी चर्चा में है. इसे कई सेलिब्रिटीज और फिटनेस इंफ्लुएंसर्स पीते नजर आते हैं. देखने में भले ही यह साधारण पानी से बिल्कुल अलग लगता हो, लेकिन इसके फायदे काफी प्रभावशाली माने जाते हैं. ब्लैक वॉटर असल में मिनरल रिच एल्कलाइन वाटर होता है, जिसमें खास तरह के ट्रेस मिनरल्स, फुल्विक एसिड और इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर को डिटॉक्स करने, एनर्जी देने और पीएच लेवल बैलेंस रखने में मदद करते हैं. काला रंग इसमें मौजूद फुल्विक एसिड के कारण आता है, जो इसे बाकी पानी से बिल्कुल अलग और खास बनाता है.

ब्लैक वॉटर बनाने की प्रक्रिया भी सामान्य पानी से काफी अलग होती है. यह प्राकृतिक भू-स्तरों से निकाला जाता है और इसमें खास तरीके से फुल्विक एसिड, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम और कई माइक्रो मिनरल्स मिलाए जाते हैं. ये सभी तत्व धरती में सैकड़ों-हजारों सालों के दौरान बनते हैं और जब इन्हें पानी के साथ संयोजित किया जाता है, तो पानी का रंग गहरा काला हो जाता है. यह पूरी तरह सुरक्षित और बिना किसी केमिकल के तैयार किया जाने वाला हेल्थ ड्रिंक है. यह बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस सुधारता है, आम पानी की तुलना में जल्दी अब्जर्ब होता है और हाइड्रेशन को और बेहतर बनाता है.

इसके स्वाद की बात करें तो ब्लैक वॉटर का टेस्ट साधारण पानी से थोड़ा अलग होता है, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं. इसे पीने पर हल्की मिट्टी जैसी नेचुरल फ्लेवर की फील आती है, हालांकि यह बिल्कुल भी बदबूदार या कड़वा नहीं होता. कई लोग पहली बार में इसके स्वाद को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं, लेकिन कुछ ही बार पीने के बाद इसका स्वाद नॉर्मल लगने लगता है. इसका खास टेस्ट इसमें मौजूद फुल्विक एसिड और मिनरल्स के कारण होता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने वाले तत्वों से भरपूर होते हैं.

ब्लैक वॉटर के फायदों की बात करें तो यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है. सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बॉडी का पीएच लेवल बैलेंस करता है, जिससे एसिडिटी, ब्लोटिंग और पाचन से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं. इसकी एल्कलाइन नेचर शरीर में बनने वाले एसिड को न्यूट्रल करती है और गैस या भारीपन जैसी दिक्कतों से राहत देती है. इसके अलावा ब्लैक वॉटर में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स मसल स्ट्रेंथ बढ़ाते हैं और वर्कआउट के बाद थकान कम करने में मदद करते हैं. यह तेजी से हाइड्रेट करता है और डीहाइड्रेशन को रोकता है.

इसके मिनरल्स इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं, जिससे संक्रमणों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं, जिससे स्किन ग्लो करने लगती है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करने में भी मदद मिलती है. कुछ शोधों में यह भी बताया गया है कि ब्लैक वॉटर मेटाबोलिज्म को सुधार सकता है, जिससे वजन कंट्रोल करना आसान होता है.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

homelifestyle

क्या होता है ब्लैक वॉटर? कैसे बनता है और इसके टेस्ट में क्या है अलग…

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *