बेकिंग सोडा में फलों को भिगोनें से क्या होता है? स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला फायदा, …. की 96% गारंटी

Last Updated:


Benefits of Soaking Fruits In Baking Soda: इसमें कोई दोराय नहीं है कि फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. लेकिन यदि आप इसपर चिपके पेस्टिसाइड्स के साथ खा रहे हैं, तो ये आपकी बीमारी का कारण भी बन सकता है. ऐसे में बेकिंग सोडा एक बेहतरीन क्लिनर साबित होता है.

फलों को हमेशा अच्छे से धोने के बाद ही खाने की सलाह दी जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि पैदावार के दौरान किसान कीटो को मारने के लिए कई तरह के केमिकल वाले पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल करते हैं, जो इसकी स्किन से चिपके हो सकते हैं. इसका सेवन इंसानों के लिए भी जानलेवा होता है.

इसलिए जब भी आप बाजार से फलों को खरीद कर लाए इसे अच्छी तरह से धोने के बाद ही खाएं. और सबसे अच्छा तरीका है फलों को बेकिंग सोडा के पानी में धोना. मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट विश्वविद्यालय (2017) की एक स्टडी में पाया गया कि बेकिंग सोडा के घोल में सेब को भिगोने से कुछ सतही कीटनाशकों – विशेष रूप से थियाबेंडाजोल और फॉस्फेट को 96% तक हटाया जा सकता है. यह तरीका नल के पानी या ब्लीच से बेहतर काम करता है.

विनेगर से भी ज्यादा कारगर बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा किचन में इस्तेमाल होने वाला एक कॉमन इंग्रीडिएंट है. इसका इस्तेमाल बेकिंग और फर्मेंटेशन के लिए किया जाता है.  लेकिन एक अन्य स्टडी से पता चलता है कि सतह पर मौजूद कीटनाशकों के लिए सिरका बेकिंग सोडा की तुलना में कम प्रभावी है. हालांकि यदि आपके पास बेकिंग सोडा न हो तो विनेगर से फलों को धोना पानी की तुलना में अधिक सुरक्षित है.

पेस्टिसाइड्स के नुकसान

पेस्टिसाइड्स की अधिक मात्रा शरीर पर मामूली लक्षण जैसे आंखों में जलन, मतली, चक्कर आना से लेकर जन्म दोष, प्रजनन संबंधी समस्याएं और नर्वस सिस्टम में दिक्कत जैसी इमरजेंसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं.

ऐसे करें इस्तेमाल

यह कीटनाशकों को सतह से हटाने में सबसे अच्छा काम करता है. यदि आप ये उपाय अपना रहे हैं तो इसके लिए 1 ग्राम बेकिंग सोडा को 99 मिली लीटर पानी में घोलें और फिर इसमें फलों को 12-15 मिनट तक रखकर छोड़ दें. इसके परिणाम फल और कीटनाशक के प्रकार के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

बेकिंग सोडा में फलों को भिगोनें से क्या होता है? जानें चौंकाने वाला फायदा

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *