रोज रात को हल्दी दूध पीने से क्या होता है? पेट, लिवर और स्किन की हर समस्या पर लगेगा फुल स्ट

Last Updated:

हल्दी दूध, जिसे गोल्डन मिल्क कहते हैं, इम्यूनिटी बढ़ाने, सर्दी-जुकाम से बचाव, जोड़ों के दर्द और नींद में मदद करता है, लेकिन अधिक सेवन से पेट में जलन और किडनी स्टोन हो सकता है.

ख़बरें फटाफट

हल्दी को ओषधीय मसालों के रूप में जाता जाता है, क्योंकि यह कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है. अधिकतर लोग अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए रात में हल्दी का दूध पीते हैं. हल्दी दूध को गोल्डन मिल्क भी कहा जाता है, भारतीय परंपरा में यह एक सुपरफूड के रूप में जाना जाता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है, क्योंकि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन (Curcumin) नामक तत्व इसे एक शक्तिशाली औषधि बनाता है. लेकिन क्या रोज रात को हल्दी दूध पीना फायदेमंद होता है? आइए जानते हैं इसके फायदे और कुछ नुकसान.

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, हल्दी एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होती है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है. इससे सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है. हल्दी दूध शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है. यह लीवर को डिटॉक्स करने और बेहतर तरीके से काम करने में सहायक होता है. अगर जोड़ों में दर्द है या हड्डियां कमजोर है तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए. हल्दी दूध में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द, गठिया और सूजन जैसी समस्याओं में आराम पहुंचाते हैं. साथ ही, दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है.

अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो हल्दी दूध रात में पीने से आपको बेहतर नींद आ सकती है. इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन (Tryptophan) नामक अमीनो एसिड नींद लाने में सहायक होता है. हल्दी के एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को साफ और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं. यह पिंपल्स, झाइयां और एजिंग के लक्षणों को कम करता है. हल्दी दूध गैस, अपच और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं को दूर करता है. यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर पाचन क्रिया को मजबूत करता है. इसके अलावा यह वजन कम करने में भी सहायक है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो हल्दी दूध आपकी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है.

हल्दी खून को पतला करता है
कई लोगों को हल्दी का दूध पीने से कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है, जैसे पेट में जलन या एसिडिटी. इसके अलावा हल्दी में ऑक्सालेट नामक तत्व पाया जाता है, जो किडनी स्टोन बनने की संभावना को बढ़ा सकता है. यह ब्लड शुगर कम कर सकता है. हल्दी खून को पतला करने का काम करती है, जिससे यह ब्लड क्लॉटिंग को प्रभावित कर सकती है.

कैसे पिएं हल्दी दूध?
– एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं.
– चाहें तो इसमें शहद या काली मिर्च मिला सकते हैं, जिससे हल्दी का असर बढ़ जाता है.
– रोज रात को सोने से 30 मिनट पहले इसका सेवन करें.

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

रोज रात को हल्दी दूध पीने से क्या होता है? पेट, लिवर और स्किन की हर समस्या…

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *