ICC और BCB की मीटिंग में क्या हुआ? कैसे निकली बांग्लादेश की हेकड़ी; जानें इनसाइड स्टोरी

मंगलवार, 13 जनवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के विषय पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की वर्चुअल बैठक हुई. बांग्लादेश ने एक बार फिर वर्ल्ड कप के लिए भारत यात्रा ना करने की बात की. आईसीसी के साथ हुई वर्चुअल बैठक में बीसीबी के प्रेसिडेंट मोहम्मद अमिनुल इस्लाम सहित कई उच्च अधिकारी शामिल हुए.

ICC ने अक्ल ठिकाने लगा दी

बांग्लादेश ने एक बार फिर सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत यात्रा ना करने की बात कही. BCB की ओर से कहा गया कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसके मैच भारत से बाहर करवाए जाएं. आईसीसी ने इसके जवाब में साफ कहा कि टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही घोषित हो चुका है और बांग्लादेश को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की जरूरत है.

बताते चलें कि इस बैठक में BCB के प्रेसिडेंट मोहम्मद अमिनुल इस्लाम, उपाध्यक्ष फारुक अहमद और मोहम्मद शकवत हुसैन और क्रिकेट ऑपरेशंस कमिटी के चीफ एग्जीक्यूटिव नजमुल आबेदीन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी मौजूद रहे.

दूसरी ओर BCB द्वारा जारी हुई प्रेस रिलीज में कहा गया कि बांग्लादेश ने अपने टी20 वर्ल्ड कप वेन्यू बदलने की मांग पर रुख नहीं बदला है. यह भी बताया जा रहा है कि भारत और BCCI के साथ खराब होते संबंधों के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को वित्तीय रूप से तगड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है.

बांग्लादेश की बढ़ेगी मुसीबत

BCCI से पंगा लेने के कारण बांग्लादेशी खिलाड़ियों को भी नुकसान हो सकता है. क्रिकेट के उपकरण बनाने वाली भारतीय कंपनी एसजी कई बांग्लादेशी खिलाड़ियों को स्पॉन्सर करती है. इनमें लिटन दास और मोमिनुल हक जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार भारत और बांग्लादेश के बढ़ते तनाव के बीच एसजी बांग्लादेशी क्रिकेटरों के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर सकती है.

यह भी पढ़ें:

शिखर धवन ने कर ली सगाई, कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन सोफी शाइन और कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *