चीन में ऐसा क्‍या हुआ, वापस आने को मजबूर हुई AI185, कैंसल हुईं कनाडा की फ्लाइट

होमताजा खबरदेश

चीन में ऐसा क्‍या हुआ, वापस आने को मजबूर हुई AI185, कैंसल हुईं कनाडा की फ्लाइट

Last Updated:

करीब चार घंटे का सफर तय करने के बाद एयर इंडिया के वैंकूवर जा रही फ्लाइट को दिल्‍ली के लिए यू-टर्न लेना पड़ा. मिडिल ईस्‍ट के आसमान में छाए संकट की वजह से इस फ्लाइट के रूट को बदल दिया गया था. यह फ्लाइट 19 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे वापस दिल्‍ली आ गई थी.

Zoom

वैंकूवर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को चीन के आसमान से वापस आना पड़ा.

Air India Delhi-Vancouver Flight: आखिकार चीन के आसमान में ऐसा क्‍या हो गया कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-185 को चार घंटे का सफर पूरा करने के बाद दिल्‍ली के लिए यू-टर्न लेना पड़ा. यह फ्लाइट दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कनाडा के वैंकूवर शहर के लिए उड़ान भरी थी. चीन के आसमान में हुए इस घटनाक्रम के चलते दिल्‍ली के वैंकूवर के साथ वैंकूवर से कोलकाता होते हुए दिल्‍ली आने वाले फ्लाइट को भी कैंसल कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-185 ने सुबह करीब 11:30 बजे वैंकूवर के लिए उड़ान भरी थी. अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते इस फ्लाइट के रूट को बदला गया था. कल यानी 19 मार्च को यह फ्लाइट दिल्‍ली से उड़कर म्यांमार, चीन, पूर्वी चीन सागर, जापान, बेरिंग सागर और अलास्का की खाड़ी के ऊपर से गुजरते हुए वैंकूवर पहुंचने वाली था. लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. फ्लाइट को बीच रास्‍ते से वापस आना पड़ा.

चीन के असामान से फ्लाइट ने लिया यू-टर्न

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार यह फ्लाइट करीब चार घंटे का सफर तय करने के बाद चीन के क्‍यूजिंग शहर के ऊपर उड़ान भर रही थी, तभी कुछ ऐसा हुआ कि स्थितियां बिल्‍कुल विपरीत हो गई. नतीजतन, पायलट को फ्लाइट वापस दिल्‍ली लाने का फैसला लेना पड़ा. दोपहर करीब साढ़ तीन बजे इस फ्लाइट ने क्‍यूजिंग के ऊपर से यू-टर्न लिया और फिर वापस दिल्‍ली के लिए बढ़ गई. यह फ्लाइट कल देर शाम करीब 7:30 बजे एक बार फिर वापस आईजीआई एयरपोर्ट पहुंच गई.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *