शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए, तो कौन सी बीमारियां हो सकती हैं? सभी के लिए जानना बेहद जरूरी

Last Updated:

Low Calcium Level Health Risks: कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी मिनरल है. इसकी कमी से हड्डियां और दांत कमजोर होने लगते हैं. लंबे समय तक कैल्शियम की कमी मसल्स, नसों और दिल से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकती हैं. सीरियस मामलों में कैल्शियम की कमी ऑस्टियोपोरोसिस और हार्ट रिदम जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सही डाइट और समय पर जांच से इन खतरों को कम किया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

कैल्शियम की कमी से नसों की समस्या भी हो सकती है.

Calcium Deficiency Diseases: कैल्शियम हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है और खाने-पीने की चीजों से यह पोषक तत्व हमें मिलता है. कई लोगों का खानपान हेल्दी नहीं होता है और इसकी वजह से उनके शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है. कैल्शियम न सिर्फ हड्डियों और दांतों को मजबूत करता है, बल्कि मसल्स फंक्शनिंग, नर्व सिग्नल और दिल की धड़कन को सही रखने में भी अहम भूमिका निभाता है. जब शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है, तो इसके संकेत धीरे-धीरे सामने आते हैं और कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए हर उम्र के लोगों के लिए कैल्शियम की कमी के बारे में जानना जरूरी है.

मेडिकल से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी देने वाली वेबसाइट हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक कैल्शियम की कमी से सबसे पहले असर हड्डियों पर पड़ता है. लंबे समय तक कैल्शियम की कमी रहने पर ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी हो सकती है, जिसमें हड्डियां कमजोर और खोखली होने लगती हैं. इससे मामूली चोट या गिरने पर भी हड्डी टूटने का खतरा बढ़ जाता है. खासतौर पर बुजुर्गों और महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है. दांतों की सेहत पर भी कैल्शियम की कमी का बुरा असर पड़ता है. दांत कमजोर होने लगते हैं, जल्दी सड़ सकते हैं और मसूड़ों की समस्याएं बढ़ जाती हैं.

बच्चों में कैल्शियम की कमी से दांतों का सही विकास नहीं हो पाता है. कई मामलों में दांतों में दर्द, झनझनाहट और जल्दी टूटने जैसी दिक्कतें सामने आती हैं. इसके अलावा मसल्स और नसों से जुड़ी समस्याएं भी कैल्शियम की कमी के कारण हो सकती हैं. मसल क्रैम्प्स, बार-बार ऐंठन, हाथ-पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन इसके कॉमन लक्षण हैं. कुछ लोगों को बिना ज्यादा मेहनत के भी मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी महसूस होने लगती है. यह स्थिति रोज के कामों को प्रभावित कर सकती है.

कैल्शियम की कमी दिल की सेहत के लिए भी खतरा बन सकती है. इससे दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है, जिसे एरिदमिया कहा जाता है. गंभीर मामलों में ब्लड प्रेशर और हार्ट फंक्शन पर भी असर पड़ सकता है. डॉक्टर्स के अनुसार कैल्शियम हार्ट मसल्स के लिए जरूरी होता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर में कैल्शियम की कमी को हल्के में लेना सही नहीं है. समय पर इसकी पहचान और सही खानपान अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है. दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां और कैल्शियम युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है. अगर इसकी कमी ज्यादा हो, तो डॉक्टर से मिलकर ट्रीटमेंट कराएं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

शरीर में कैल्शियम की कमी हो, तो कौन सी बीमारियां हो सकती हैं? यहां जान लीजिए

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *