Last Updated:
What is Myasthenia Gravis: पूर्व टेनिस स्टार मोनिका सेलेस ने बताया कि उन्हें कुछ साल पहले मायस्थेनिया ग्रेविस बीमारी का पता चला था. इस बीमारी के कारण उन्हें टेनिस खेलते समय दो बॉल नजर आती थीं. धीरे-धीरे कई परेश…और पढ़ें
पूर्व टेनिस स्टार मोनिका सेलेस मायस्थेनिया ग्रेविस से जूझ रही हैं.मायस्थेनिया ग्रेविस क्या बीमारी है?
मायस्थेनिया ग्रेविस के क्या लक्षण हैं?
इस बीमारी के मुख्य लक्षण धीरे-धीरे दिखने लगते हैं. शुरुआत में डबल विजन नजर आना या आंखों की पलकें गिरना सबसे आम है. इसके अलावा बोलने में समस्या, खाने-पीने या निगलने में कठिनाई, हाथ-पैरों की कमजोरी और सामान्य से ज्यादा जल्दी थक जाना भी इसके लक्षण हैं. सांस लेने में दिक्कत होना गंभीर स्थिति हो सकती है. इन लक्षणों में खास बात यह है कि आराम करने पर कुछ समय के लिए ये बेहतर हो जाते हैं, लेकिन फिर वापस आ जाते हैं.
मायस्थेनिया ग्रेविस की वजह और इलाज?
यह बीमारी तब होती है, जब शरीर की इम्यून सिस्टम गलती से मांसपेशियों के रिसेप्टर्स पर हमला कर देती है. ये रिसेप्टर्स नर्व से मांसपेशी तक सिग्नल पहुंचाते हैं. जब ये ब्लॉक हो जाते हैं तो मांसपेशियां कमजोर पड़ने लगती हैं. कुछ मामलों में यह थाइमस ग्रंथि की असामान्य वृद्धि या थाइमस ट्यूमर के कारण भी हो सकता है. हालांकि इस बीमारी का कोई स्पष्ट कारण नहीं होता और यह किसी भी उम्र में हो सकती है. इस बीमारी का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन दवाओं के माध्यम से इसके लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है. यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है और इसे पूरी तरह से रोका नहीं जा सकता है. मायस्थेनिया ग्रेविस के साथ जीना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन सही जीवनशैली अपनाकर आप सभी काम कर सकते हैं.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें