क्या होता है औषधीय गुणों वाला ‘लटजीरा’? पाचन से पथरी तक की समस्या के लिए काल

Last Updated:

बदलते खान-पान के कारण शरीर की समस्या अधिक बढ़ती जा रही है. ऐसे में जब पथरी हो जाती है, तब दर्द अधिक होता है. अगर आपके भी किडनी में पथरी हो गई है और दर्द से अक्सर परेशान रहते हैं, तो सड़क किनारे मिलने वाला एक पौधा बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. आइए इस पौधे के बारे में जानते हैं.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तराई इलाके में कई ऐसे पौधे पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं. वहीं दांतों की दर्द से लेकर कई बीमारियों के लिए यह रामबाण है. लटजीरा का पौधा बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग लटजीरा की टहनी से दातुन करते हैं, जिससे दांतों के दर्द से राहत मिलती है.

आयुर्वेदिक आचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि अगर आप भी बवासीर और पाचन जैसी समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं, तो आप लटजीरा के चूर्ण का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आप लटजीरा के पौधे को लेकर साफ पानी में धो लें. उसके बाद करीब 2 दिन के लिए धूप में रख दें. जब लटजीरे का पौधा पूरी तरीके से सूख जाए, तो उसके बाद आप बारीक पीस लें. उसमें काला नमक मिलाकर सुबह एक चम्मच सेवन कर सकते हैं. इससे बवासीर और पाचन जैसी समस्या से आपको राहत मिल सकती है.

बदलते मौसम के कारण गले में खराश और खांसी बार-बार परेशान करती हो और कफ निकलने में कष्ट हो, कफ गाढ़ा व लेसदार हो गया हो, इस अवस्था में यह न्यूमोनिया की अवस्था में आधा ग्राम अपामार्ग( लटजीरा ) क्षार व आधा ग्राम शर्करा दोनों को 30 मिलीलीटर गर्म पानी में मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से 7 दिन में बहुत ही लाभ होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बदलते खान-पान के कारण पथरी का प्रयोग अधिक बढ़ता जा रहा है. ऐसे में जब पथरी हो जाती है, तब दर्द अधिक होता है. अगर आपके भी किडनी में पथरी हो गई है और दर्द से अक्सर परेशान रहते हैं, तो सड़क के किनारे मिलने वाला यह पौधा बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. लटजीरा के बीजों का चूर्ण बनाकर सेवन करने से किडनी की पथरी से राहत मिल सकती है. वही लटजीरा के पौधे की जड़ का काढ़ा बनाकर पीने से पथरी से राहत मिल सकती है.

अगर आपको भी भूख नहीं लगती है और भूख की समस्या के कारण अगर आप कमजोर होते जा रहे हैं, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. लटजीरा ( अपामार्ग) का पौधा आपको आसानी से मिल जाएगा. लटजीरा के बीजों का चूर्ण और सेंधा नमक मिलाकर भोजन से पहले खा लें, जिससे आपको भूख अधिक लगेगी और आपकी कमजोरी भी ठीक हो जाएगी.

आयुर्वेदिक आचार्य देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लटजीरा का पौधा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. वहीं कई बार अत्यधिक मात्रा में सेवन कर लेने के कारण पेट में दर्द या जलन से होने लगती है. गर्भवती महिलाओं को लटजीरा (अपामार्ग) का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके लिए आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *