वीकेंड स्पेशल: घर बैठे बनाएं ऐसा दम बिरयानी जिसे खाकर सब कहें वाह, जानिए तरीका

Last Updated:

वेज दम बिरयानी की खासियत है इसका रिच और सुगंधित स्वाद. ताज़ी सब्जियां, खड़े मसाले, केसर की खुशबू और दही वाला मेरिनेशन इसे हर बाइट में भरपूर स्वाद देते हैं. तवे पर धीमी आंच में दम देकर पकाई जाने वाली यह बिरयानी हर दाने में मसालों का संगम महसूस कराती है और वीकेंड पर परिवार के साथ खाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट रॉयल डिश साबित होती है. आइए जानते है इसकी आसान रेसिपी…

वेज दम बिरयानी स्वाद, खुशबू और रिचनेस से भरपूर होती है. ताज़ी सब्जियों का मेल, सुगंधित मसाले और केसर की हल्की खुशबू इसे खास बना देती है. वीकेंड पर परिवार के साथ बैठकर खाने के लिए यह एक परफेक्ट डिश मानी जाती है.

Local18

बासमती चावल को अच्छी तरह धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद उबलते पानी में इलायची, लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता, काली मिर्च, गुलाब जल, तेल और नमक डालें. अब चावल डालकर तेज आंच पर केवल 80 प्रतिशत तक पकाएं.

Local18

एक जार में हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, पुदीना और हरा धनिया डालें. दो चम्मच पानी मिलाकर महीन पेस्ट बना लें. यह चटनी बिरयानी को ताज़ा स्वाद और खुशबू देती है, इसलिए इसे जरूर मिलाएं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Local18

तेल गर्म करके प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें. दही को छन्नी में रखकर उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें. अब दही में मसाले, नमक और हरी चटनी मिलाकर मेरिनेशन का बेस तैयार कर लें.

Local18

दही वाले मिश्रण में पनीर, गाजर, फूलगोभी और हरी मटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे 10–15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि मसाले सब्जियों में अच्छी तरह समा जाएं. चाहें तो इस मिश्रण को पहले से तैयार करके फ्रिज में भी रख सकते हैं.

Local18

तेल गर्म करें और उसमें सभी खड़े मसाले डालें. फिर फ्राइड प्याज और मेरिनेट की हुई सब्जियां मिलाएं. थोड़ा पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं. जब सब्जियां आधी पक जाएं, तो ऊपर से चावल फैला दें. इसके बाद केसर वाला दूध, पुदीना और बिरयानी मसाला डालकर ढक दें.

Local18

ढक्कन के किनारे आटा लगाकर अच्छी तरह सील कर दें. कड़ाही को तवे पर रखकर करीब आधा घंटा धीमी आंच पर दम दें. इस दौरान मसाले, चावल और सब्जियों का स्वाद आपस में घुलकर जबरदस्त खुशबू देने लगता है. दम पूरी होने पर बिरयानी को हल्के हाथ से मिलाएं और गरमा-गरम परोसें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

वीकेंड स्पेशल: घर बैठे बनाएं ऐसा दम बिरयानी जिसे खाकर सब कहें वाह, जानिए तरीका

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *