- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Wednesday (13 August 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
13 अगस्त, बुधवार को मेष, तुला, मकर और मीन के लिए तरक्की और नए प्रोजेक्ट के अच्छे योग हैं। मीन राशि के लोगों को मेहनत और लगन का फल मिलेगा। सिंह और मकर राशि वालों के लिए सहयोग और आशा से भरा दिन रहेगा। कर्क और वृश्चिक राशि के लोग सही फैसला लेने के लिए धैर्य से काम लें।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – ऐट ऑफ वांड्स आज का दिन तेजी और सक्रियता से भरा रहेगा। परिवार में बुजुर्गों से सलाह लेने के अवसर बनेंगे। बच्चों की पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। व्यापार में अचानक ऑर्डर या डील पूरी होने की संभावना है। निवेश पर शीघ्र लाभ के संकेत हैं, परंतु जल्दबाजी से बचें। परिवार में यात्रा या मिलन समारोह की योजना बन सकती है। किसी रिश्तेदार से जुड़ा विवाद संवाद से सुलझ सकता है। घर में ऊर्जा और गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे माहौल उत्साहित रहेगा।
करियर – इंटरव्यू कॉल या नए ऑफर आने की संभावना है। पदोन्नति के लिए वरिष्ठों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। स्थानांतरण या नए विभाग में जिम्मेदारी मिल सकती है। मार्केटिंग और सेल्स क्षेत्र में अप्रत्याशित लाभ होगा। विदेश प्रोजेक्ट से जुड़े अवसर सामने आ सकते हैं। टीमवर्क में तालमेल बनाए रखने से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम – संबंधों में उत्साह और नयापन महसूस होगा। सिंगल को अचानक कोई रोमांटिक प्रस्ताव मिल सकता है। पुराने रिश्ते में संवाद की गति बढ़ सकती है। विवाहित के बीच यात्रा या उत्सव का अवसर प्रेम को गहरा करेगा। दूरी के कारण संबंध में असुरक्षा भी आ सकती है। किसी मित्र से भावनात्मक समर्थन मिलेगा। गलतफहमियों को दूर करने का आज उपयुक्त समय है। स्वास्थ्य – पाचन संबंधी समस्याएं कम होंगी, पर मसालेदार भोजन से परहेज करें। व्यायाम और योग से मानसिक स्थिरता बढ़ेगी। यात्रा के दौरान खानपान पर ध्यान दें। भावनात्मक उतार-चढ़ाव को नियंत्रित रखना लाभदायक होगा। लकी रंग – पीला, लकी नंबर – 3
वृषभ – फोर ऑफ कप्स आज का दिन आत्मचिंतन और विचारों में डूबा रह सकता है। परिवार में किसी मुद्दे पर उदासीनता का माहौल हो सकता है। बुजुर्गों की सलाह को नज़रअंदाज़ न करें। बच्चों के व्यवहार में बदलाव चिंता बढ़ा सकता है। व्यापार में कोई अवसर सामने आकर भी अनदेखा रह सकता है। निवेश संबंधी निर्णय में देरी होगी। परिवार में किसी उत्सव की योजना बन सकती है, पर मन उसमें पूरी तरह नहीं लगेगा। पुराने विवादों के समाधान के अवसर को न गंवाएं। मनोबल बनाए रखना ज़रूरी है।
करियर – काम में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है। प्रमोशन या बोनस के अवसर फिलहाल स्थगित हो सकते हैं। नई नौकरी के प्रस्ताव को लेकर अनिश्चितता रहेगी। किसी प्रोजेक्ट में रुचि की कमी के कारण परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। वरिष्ठों के साथ संवाद में स्पष्टता लानी होगी। टीमवर्क में सक्रिय भूमिका निभाने से लाभ होगा। स्वयं को नए अवसरों के लिए खुला रखना ज़रूरी है। प्रेम – संबंधों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। सिंगल को अच्छे प्रस्ताव पर ध्यान न देने का अफसोस हो सकता है। विवाहित के बीच संवाद की कमी से गलतफहमी बढ़ सकती है। पुराने प्रेमी से जुड़ी यादें मन को व्यस्त रखेंगी। किसी का स्नेह प्रस्ताव होने के बावजूद उदासीनता रह सकती है। रिश्तों में पहल करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य – लंबे समय से चली आ रही थकान के कारण कार्यक्षमता घट सकती है। हल्की अवसाद की स्थिति महसूस हो सकती है। योग, ध्यान और हल्का व्यायाम मानसिक ऊर्जा बढ़ा सकते हैं। ताजगी के लिए बाहर घूमना लाभकारी होगा। लकी रंग – हरा, लकी नंबर – 3
मिथुन – द एम्प्रेस आज का दिन सृजनशीलता और समृद्धि से भरा रहेगा। परिवार में सामंजस्य और प्रसन्नता का माहौल रहेगा। बुजुर्गों का स्नेह और बच्चों की प्रगति से मन संतुष्ट होगा। व्यापार में नए अवसर और लाभ की संभावना है। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी और निवेश से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। घर में कोई उत्सव, यात्रा या रचनात्मक गतिविधि हो सकती है। रिश्तेदारों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। किसी महिला सदस्य की भूमिका आज विशेष महत्व रखेगी।
करियर – काम में रचनात्मकता और नए विचारों का लाभ मिलेगा। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आर्ट, डिजाइन, शिक्षा या कम्युनिकेशन क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन अनुकूल है। वरिष्ठों का समर्थन और टीम की सराहना मिलेगी। नए प्रोजेक्ट में निवेश या विस्तार की संभावना है। विदेश से जुड़ा कार्य गति पकड़ेगा। काम में आपका नेतृत्व कौशल पहचान पाएगा। प्रेम – संबंधों में निकटता और रोमांस बढ़ेगा। सिंगल को किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिलेगा। विवाहित के बीच संबंध और गहरे होंगे। प्रेमी से उपहार या सरप्राइज मिलने की संभावना है। रिश्तों में विश्वास और संवाद का स्तर मजबूत रहेगा। किसी पुराने विवाद का समाधान प्रेमपूर्वक हो सकता है। आज का दिन भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का है। स्वास्थ्य – महिलाओं को हार्मोनल संतुलन पर ध्यान देना चाहिए। त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं में सुधार होगा। मानसिक स्थिरता और उत्साह बना रहेगा। योग और ध्यान से मन और शरीर का तालमेल बेहतर होगा। पौष्टिक आहार और पर्याप्त नींद स्वास्थ्य को मजबूत बनाएंगे। छो लकी रंग – सफेद , लकी नंबर – 4
कर्क – सिक्स ऑफ कप्स आज का दिन पुरानी यादों और आत्मीय मुलाकातों से भरपूर रहेगा। परिवार में अपनापन और प्रेम का माहौल रहेगा। बुजुर्गों से आशीर्वाद और बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापार में पुराने क्लाइंट या पार्टनर से लाभ की संभावना है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और कोई बकाया धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों के आगमन से उत्सव जैसा माहौल बनेगा। अतीत से जुड़ी कोई बात वर्तमान में खुशी ला सकती है।
करियर – पुराने प्रोजेक्ट या अधूरे कार्य पूरे होंगे। पूर्व सहकर्मी से जुड़ा अवसर सामने आ सकता है। इंटरव्यू या ऑफर के लिए पुराने संपर्क मददगार साबित होंगे। प्रमोशन या सम्मान की संभावना है। टीम में विश्वास और सहयोग बढ़ेगा। शिक्षा, काउंसलिंग या सोशल वर्क से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। किसी पुराने क्लाइंट से नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। प्रेम – पुराने प्रेमी या मित्र से मुलाकात भावनात्मक जुड़ाव बढ़ा सकती है। सिंगल के लिए किसी पुराने परिचित से रिश्ते की शुरुआत संभव है। विवाहित के बीच पुराने अच्छे समय को याद करने का मौका मिलेगा। प्रेम में विश्वास और सहजता बनी रहेगी। अतीत की गलतियों को माफ कर नया आरंभ करने का समय है। आज भावनाएं गहरी होंगी। स्वास्थ्य – मानसिक रूप से शांति और संतुलन बना रहेगा। नींद पूरी होने से ऊर्जा में वृद्धि होगी। योग और ध्यान से पुरानी थकान कम होगी। एलर्जी से जुड़ी समस्या हल हो सकती है। बचपन की यादें मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करेंगी। हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा। लकी रंग – रॉयल ब्लू, लकी नंबर – 2
सिंह – फाइव ऑफ वांड्स आज का दिन चुनौतियों और प्रतिस्पर्धा से भरा रहेगा। परिवार में किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकता है। बुजुर्गों की राय से असहमति के बावजूद उनका सम्मान बनाए रखना आवश्यक होगा। बच्चों की पढ़ाई या खेल में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। व्यापार में प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार में किसी आयोजन या योजना पर विचारों का टकराव हो सकता है। धैर्य और समझदारी से माहौल शांत करें।
करियर – कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। टीम में विचारों का मेल न होने से प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है। पदोन्नति या नए अवसर के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इंटरव्यू या मीटिंग में प्रभावशाली प्रदर्शन जरूरी होगा। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वी नई रणनीतियां अपना सकते हैं। खेल, मार्केटिंग या सेल्स में कार्यरत जातकों के लिए यह समय निर्णायक हो सकता है। प्रेम – संबंधों में बहस या मतभेद बढ़ सकते हैं। सिंगल को किसी के प्रति आकर्षण तो होगा, लेकिन रिश्ता आगे बढ़ाने में अड़चन आ सकती है। विवाहित के बीच घरेलू मुद्दों पर असहमति रहेगी। प्रेमी से संवाद में कठोरता से बचें। आज का दिन संबंधों में धैर्य और सुनने की क्षमता दिखाने का है। प्रतिस्पर्धात्मक माहौल रिश्तों पर भी असर डाल सकता है। स्वास्थ्य – ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। नींद की कमी से थकान महसूस होगी। खेल या व्यायाम करते समय चोट लगने का खतरा है। पाचन संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। योग और प्राणायाम से मानसिक शांति मिलेगी। पानी अधिक पिएं और संतुलित आहार लें। लकी रंग – नारंगी, लकी नंबर – 1
कन्या – किंग ऑफ वांड्स आज का दिन नेतृत्व और निर्णायक फैसलों के लिए उपयुक्त रहेगा। परिवार में आपकी राय और निर्णय को महत्व मिलेगा। बुजुर्गों से मार्गदर्शन और सम्मान प्राप्त होगा। बच्चों के करियर या शिक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। व्यापार में नए प्रोजेक्ट या विस्तार की योजना बनेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार में किसी बड़े आयोजन या यात्रा की योजना बन सकती है। घर में अनुशासन और स्पष्टता का माहौल रहेगा।
करियर – प्रमोशन या उच्च पद की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। नए अवसर और जिम्मेदारियां आपके पक्ष में आएंगी। व्यवसाय में नई रणनीतियां लागू होंगी और टीम आपके विजन पर विश्वास करेगी। प्रबंधन, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। विदेश प्रोजेक्ट या बड़े क्लाइंट से जुड़ी डील फाइनल हो सकती है। प्रेम – संबंधों में स्थिरता और विश्वास बना रहेगा। सिंगल को आत्मविश्वासी और प्रभावशाली व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है। विवाहित के बीच आपसी समझ और सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी आपके निर्णय और नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होगा। किसी पुराने विवाद का समाधान दृढ़ता से हो सकता है। स्वास्थ्य – नियमित व्यायाम और अनुशासित दिनचर्या का लाभ मिलेगा। हल्की आंखों की थकान या पीठ दर्द हो सकता है, जिसे आराम से दूर किया जा सकेगा। बाहर का अस्वस्थ भोजन टालें। पर्याप्त नींद और हाइड्रेशन स्वास्थ्य को और मजबूत करेंगे। लकी रंग – क्रीम, लकी नंबर – 9
तुला – फाइव ऑफ पेंटाकल्स परिवार में आर्थिक चुनौती से जुड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन निकट रिश्तेदारों के सहयोग से स्थिति में सुधार आएगा। पुराने विवादों का हल निकलने की संभावना है, और पारिवारिक एकता मजबूत होगी। आर्थिक दृष्टि से थोड़ी सावधानी बरतनी होगी अनावश्यक खर्चों से बचें। किसी धार्मिक आयोजन या छोटी-सी पारिवारिक बैठक में शामिल होकर मन को सुकून मिलेगा। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर प्रसन्नता देगी। बुजुर्गों की सलाह आज विशेष रूप से लाभदायक रहेगी।
करियर – काम के क्षेत्र में कुछ बाधाएँ सामने आ सकती हैं, विशेषकर प्रोजेक्ट की डेडलाइन और संसाधनों की कमी से जुड़ी। टीम के बीच संवाद में कमी से गलतफहमियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे समय में वरिष्ठों की अपेक्षाएँ अधिक होंगी, लेकिन स्थिर प्रयास और रणनीतिक योजना से आप स्थिति को पलट सकते हैं। सहकर्मियों के साथ विश्वास कायम रखना और अनावश्यक बहस से बचना आपके लिए लाभकारी रहेगा। प्रेम- जीवन में अचानक बदलाव या सच्चाई का खुलासा रिश्ते की नींव हिला सकता है। पुरानी गलतफहमियां खुलकर सामने आएंगी, जिससे भावनात्मक झटका लग सकता है। यह समय सच का सामना कर रिश्ते को नए सिरे से बनाने का है। अविवाहित जातकों को किसी पुराने प्रेम प्रसंग का अंत देखने को मिल सकता है। विवाहित लोग संवाद और धैर्य से बिगड़ी स्थिति सुधार सकते हैं। स्वास्थ्य – थकान और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के कारण। खानपान में पौष्टिक तत्वों का समावेश करें और पर्याप्त नींद लें। मानसिक तनाव को कम करने के लिए हल्का व्यायाम और ध्यान अभ्यास फायदेमंद रहेगा। मौसम परिवर्तन के असर से बचने के लिए प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखना आवश्यक है। लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 4
वृश्चिक – टेन ऑफ पेंटाकल्स परिवार में पुरानी परंपराओं और मूल्यों का सम्मान करते हुए पीढ़ियों के बीच गहरा जुड़ाव महसूस होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद और बच्चों की मासूम खुशियाँ माहौल को सुखद बनाएंगी। संपत्ति या विरासत से जुड़े मामलों में सकारात्मक प्रगति के संकेत हैं। व्यवसाय में साझेदारियों या पारिवारिक सहयोग से आर्थिक मजबूती आएगी। किसी पारिवारिक अवसर, जैसे गृहप्रवेश या सालगिरह, का आयोजन संभव है, जो रिश्तों में मिठास भर देगा। लंबे समय से चल रहे तनाव खत्म होकर आपसी विश्वास बढ़ेगा।
करियर – कार्यस्थल पर स्थिरता और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। पारिवारिक कारोबार करने वालों के लिए यह समय नए अवसर और लाभकारी सौदों का संकेत देता है। वरिष्ठों से मिली सलाह कार्य को सही दिशा देगी। वित्तीय प्रबंधन और दीर्घकालिक योजनाओं पर ध्यान देने से करियर को स्थायी मजबूती मिलेगी। किसी बड़े संगठन या स्थिर कंपनी से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। टीमवर्क से परियोजनाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी और आपकी विश्वसनीयता में इज़ाफा होगा। प्रेम – प्रेम संबंधों में तर्क और स्पष्टता का महत्व बढ़ेगा। आप भावनाओं से अधिक व्यावहारिक सोच अपनाएंगे, जिससे साथी को लग सकता है कि आप ठंडे हो गए हैं। गलतफहमियां दूर करने के लिए खुलकर बातचीत करें। अविवाहित लोग किसी गंभीर और जिम्मेदार व्यक्ति से जुड़ सकते हैं। विवाहित जातकों को आपसी सम्मान और सीमाओं का ध्यान रखना होगा। नियंत्रण की भावना रिश्ते में तनाव ला सकती है। स्वास्थ्य – योग, ध्यान और हल्की सैर आपको सक्रिय और ऊर्जावान बनाएगी। तनाव कम रखने के लिए परिवार संग समय बिताना मानसिक संतुलन को बढ़ाएगा। नियमित स्वास्थ्य जांच करवाना दीर्घकालिक सुरक्षा के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। लकी रंग: पर्ल व्हाइट, लकी नंबर: 1
धनु – द हर्मिट परिवार में आत्ममंथन और निजी समय की आवश्यकता अधिक रहेगी। आप रिश्तों में गहराई से सोचेंगे, जिससे पुरानी गलतफहमियां सुलझ सकती हैं। बुजुर्गों के साथ बिताया समय आपको आध्यात्मिक संतुलन देगा। वित्तीय मामलों में जल्दबाज़ी न करें, योजनाओं को परिपक्व होने का समय दें। पारिवारिक माहौल अपेक्षाकृत शांत रहेगा, हालांकि एकांतप्रियता के कारण बातचीत कम हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई या करियर के लिए मार्गदर्शन देंगे। किसी पुराने रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिल सकता है। यात्राओं को टालना लाभदायक रहेगा।
करियर – कार्यस्थल पर आपका फोकस योजनाओं के गहन विश्लेषण और लंबी अवधि की रणनीति बनाने पर रहेगा। यह समय नए अवसर तलाशने की बजाय वर्तमान कार्य को सुधारने का है। सहकर्मियों से दूरी बनाए रखकर आप स्वतंत्र निर्णय लेंगे, जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होंगे। यदि आप शोध, शिक्षा या परामर्श के क्षेत्र में हैं तो उत्कृष्ट परिणाम मिलेंगे। प्रेम – आज प्रेम में नई शुरुआत और जुनून का अनुभव होगा। अविवाहित लोगों को अचानक किसी खास से मुलाकात हो सकती है, जो रिश्ते में उत्साह भर देगी। विवाहित जातकों के बीच रोमांटिक ऊर्जा और नज़दीकियां बढ़ेंगी। पुराने झगड़े सुलझाने का मौका मिलेगा। रचनात्मकता और खुशमिजाजी से संबंध में ताज़गी आएगी। साहस के साथ अपने दिल की बात कहने का समय है। स्वास्थ्य – ठंड से जुड़ी बीमारियों से बचाव करें, विशेषकर गले और श्वसन से संबंधित समस्याओं में लापरवाही न करें। पौष्टिक भोजन और पानी की पर्याप्त मात्रा का सेवन ऊर्जा बनाए रखेगा। तनाव कम करने के लिए प्रकृति में समय बिताना या पसंदीदा किताबें पढ़ना लाभकारी रहेगा। लकी कलर – भूरा, लकी नंबर – 7
मकर – क्वीन ऑफ कप्स भावनाओं और संवेदनाओं से भरपूर समय, जहाँ परिवार के साथ गहरे जुड़ाव का अनुभव होगा। बुजुर्गों से आशीर्वाद और बच्चों के प्रति स्नेह बढ़ेगा। घर का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा, लेकिन कभी-कभी किसी सदस्य की भावनात्मक जरूरतों को समझना आवश्यक होगा। वित्तीय रूप से संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है, पर परिवार में कोई शुभ अवसर या धार्मिक आयोजन संभव है। रिश्तों में कोमलता और देखभाल बढ़ेगी, जिससे सभी के बीच आपसी भरोसा गहरा होगा।
करियर – काम में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना आपको टीम के बीच लोकप्रिय बनाएगी। सहकर्मियों की समस्याओं को सुनना और हल निकालना आपकी नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगा। रचनात्मक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को नई प्रेरणा और दिशा मिलेगी। प्रबंधन के कार्यों में संतुलित निर्णय लेने से सफलता मिलेगी। किसी महिला सहकर्मी या वरिष्ठ से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिल सकता है। प्रेम – प्रेम जीवन में स्थिरता और सुरक्षा की भावना रहेगी। आप रिश्ते में अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएंगे। साथी आप पर भरोसा करेगा, लेकिन अत्यधिक नियंत्रण की प्रवृत्ति से बचें। अविवाहित लोग किसी परिपक्व और सम्मानित व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। विवाहित जातकों के बीच सम्मान और समझ रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। पारिवारिक अनुमोदन वाले रिश्ते की संभावना है। स्वास्थ्य – तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं और पौष्टिक आहार लें। मौसम बदलने पर सर्दी-जुकाम या एलर्जी से बचाव करें। खुद को समय देना और मन को शांत रखना आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा, जिससे लंबे समय तक आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। लकी रंग – लैवेंडर, लकी नंबर – 3
कुंभ – नाइट ऑफ़ वांड्स आज का समय आपके लिए तेज़ी और उत्साह से भरा रहेगा। घर में अचानक किसी के आने से माहौल चहक सकता है, वहीं बड़े-बुजुर्ग आपके प्रयासों की सराहना करेंगे। बच्चों की पढ़ाई या गतिविधियों में सुधार देखकर मन प्रसन्न होगा। व्यवसायिक मामलों में अचानक मिले अवसर लाभदायक रहेंगे, लेकिन जल्दबाज़ी में फैसले न लें। रिश्तों में एक नया जुड़ाव या पुराने मतभेद का समाधान हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी आयोजन में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं।
करियर – कार्यस्थल पर आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास सबसे अलग दिखाई देगा। किसी नए प्रोजेक्ट में नेतृत्व का मौका मिलेगा, जिसमें आपको अपनी रचनात्मक सोच और तेज़ निर्णय क्षमता का उपयोग करना होगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि टीमवर्क से बेहतर परिणाम मिलेंगे। इंटरव्यू या मीटिंग में प्रभावशाली प्रस्तुति देने से पदोन्नति या नए अवसर खुल सकते हैं। प्रेम – प्रेम जीवन में दूरी बनाने या पुराने रिश्ते को छोड़ने का निर्णय संभव है। आप भावनात्मक रूप से अलग होकर खुद को समय देंगे। अविवाहित लोग पिछले आकर्षण से आगे बढ़ेंगे। विवाहित जातकों को भावनात्मक संवाद की कमी महसूस हो सकती है। यह समय आत्ममंथन कर तय करने का है कि रिश्ते में बने रहना है या नई राह पर चलना है। स्वास्थ्य – गतिशील कार्य से शरीर को पर्याप्त आराम न मिलने की आशंका है, इसलिए बीच-बीच में ब्रेक लेना ज़रूरी है। पेट और पाचन संबंधी समस्या से बचने के लिए अनियमित खानपान से परहेज़ करें। योग, स्ट्रेचिंग और हल्की सैर मानसिक संतुलन बनाए रखेंगे। पानी पर्याप्त मात्रा में पीएं और कैफीन का सेवन सीमित रखें। लकी कलर – गेरुआ, लकी नंबर – 9
मीन : द थ्री ऑफ कप्स परिवार और दोस्तों के बीच आपसी तालमेल गहरा रहेगा। किसी विशेष अवसर पर जुटान की संभावना है, जिससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आर्थिक दृष्टि से आपको किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बच्चों की उपलब्धियां गर्व का कारण बनेंगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हृदय को प्रसन्न करेगी। विवाद या गलतफहमियां दूर होंगी और प्रेम व सहयोग का वातावरण बनेगा।
करियर – कार्यस्थल पर टीमवर्क का माहौल आपको नई ऊर्जा देगा। सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने से जटिल प्रोजेक्ट आसानी से पूरे होंगे। आपके सुझावों को वरिष्ठों से सराहना मिलेगी, जिससे प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का रास्ता खुल सकता है। यदि आप क्रिएटिव फील्ड में हैं तो अपने काम को प्रदर्शित करने का बेहतरीन मौका मिलेगा। नेटवर्किंग से आपको नए अवसर मिल सकते हैं, इसलिए हर पेशेवर संपर्क को गंभीरता से लें। प्रेम – प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ किसी समारोह या पार्टी में शामिल होकर खुशगवार पल बिताएंगे। अविवाहितों के लिए रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है, जो परिवार को भी पसंद आएगा। रिश्तों में आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। पुराने मतभेद बातचीत से हल हो सकते हैं। प्यार में खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करने से रिश्ता और भी गहरा होगा, जिससे मन में सुकून का अनुभव होगा। स्वास्थ्य – तला-भुना और मसालेदार भोजन कम करें। पर्याप्त पानी पिएं और नींद पूरी लें। सामाजिक आयोजनों में व्यस्तता के बावजूद खुद के लिए समय निकालें। तनाव से बचने के लिए संगीत या शौक अपनाना मददगार रहेगा। शुभ रंग: व्हाइट, शुभ अंक: 6
.