एमपी वालों को मौसम का तोहफा! 18 मार्च से आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP mein aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में इस समय गर्मी अपने तेवर दिखा रही है. कई जिलों में तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच चुका है. सबसे ज्यादा गर्मी खंडवा में रिकॉर्ड की गई, जहां पारा 38.4°C तक पहुंच गया. नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, सिवनी, मंडला, टीकमगढ़, सागर और खजुराहो जैसे इलाकों में भी तेज गर्मी का असर साफ दिख रहा है.

अब बदलेगा मौसम, एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस
मौसम विभाग के मुताबिक अब राहत मिलने वाली है. 18 मार्च से एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा.
अगले तीन दिनों तक कई जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर रहेगा. भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहर भी इससे अछूते नहीं रहेंगे.

18 मार्च को इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

ग्वालियर, मुरैना, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में मौसम बिगड़ सकता है. यहां तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

19 मार्च को इन इलाकों में असर रहेगा जारी
इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी और बालाघाट में बारिश के आसार हैं.

20 मार्च को आधे प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा
भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है.

बड़े शहरों का तापमान (आज)
अधिकतम तापमान:
भोपाल – 35.2°C
इंदौर – 34.9°C
जबलपुर – 36.1°C
ग्वालियर – 35.5°C
उज्जैन – 35.5°C

न्यूनतम तापमान:
भोपाल – 17.8°C
इंदौर – 16.8°C
जबलपुर – 19.2°C
ग्वालियर – 18.0°C
उज्जैन – 14.5°C

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *