Aaj ka Mausam. मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक नया सिस्टम एक्टिव हुआ है, जिसका असर अगले तीन दिनों तक खासकर उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में देखने को मिलेगा. भोपाल मौसम केंद्र ने अगले तीन दिनों मतलब 9 अप्रैल तक प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है.
आज, मंगलवार को भोपाल और ग्वालियर सहित करीब 34 जिलों में अलर्ट रहने वाला है, जहां दोपहर के बाद मौसम में अचानक बदलाव आने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में आंधी की रफ्तार काफी तेज हो सकती है. कुछ जगहों पर हवाएं 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जबकि बाकी इलाकों में यह 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी.
तेज आंधी के साथ बौछारें पड़ने की आज संभावना
आज ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल और रीवा संभाग के जिलों में इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर दिखेगा. इसके अलावा मालवा क्षेत्र के उज्जैन, रतलाम और मंदसौर जैसे जिलों में भी धूल भरी आंधी और बौछारें पड़ने की उम्मीद है. राहत की बात अभी नजर नहीं आ रही है क्योंकि 8 और 9 अप्रैल को भी ग्वालियर और सागर संभाग में यह सिस्टम सक्रिय रहेगा. इसके तुरंत बाद, 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक और नया ‘पश्चिमी विक्षोभ’ एक्टिव होने जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है.
आज इन जिलों में 7 आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट.
8 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्ट
ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली.
9 अप्रैल को इन जिलों में बारिश का अनुमान
रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर.
इस तरह रहा बड़े शहरों अधिकतम तापमान
भोपाल में 34.0°C
इंदौर में 34.2°C
जबलपुर में 34.8°C
ग्वालियर में 34.0°C
उज्जैन में 34.5°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
भोपाल में 19.4°C
इंदौर में 20.0°C
जबलपुर में 19.8°C
ग्वालियर में 18.4°C
उज्जैन में 17.5°C
.