एमपी का मौसम: भोपाल में तापमान 26.4 डिग्री के पार, मौसम का फिर पलटा, 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

Last Updated:

Mp Weather News: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के बाद सोमवार को मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रायसेन, ग्वालियर और सागर शामिल हैं. बता दें, पिछले 24 घंटों में 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है.

Zoom

शैलेंद्र सिंह, (bhopal)

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है और इसके चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. सोमवार को मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रायसेन, ग्वालियर और सागर शामिल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रायसेन सहित प्रदेश के 15 जिलों में हल्की से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. इस बारिश के कारण तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है और मौसम में ठंडक महसूस हो रही है.

मौसम के इस बदलाव की वजह साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ को बताया जा रहा है. ये दोनों मौसमी घटनाएं मध्य प्रदेश में बारिश की वजह बन रही हैं. साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव प्रदेश के ऊपर बना हुआ है, जिससे हवा में नमी बनी हुई है और बारिश हो रही है. इसके साथ ही, टर्फ लाइन की स्थिति भी प्रदेश के मौसम में बदलाव का कारण बनी है.

मौसम विभाग का अपडेट
मौसम विभाग ने आगाह किया है कि अगले कुछ दिनों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, खासकर पश्चिमी और मध्य जिलों में हो सकती है. किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों को बारिश से बचाने के लिए एतिहात बरतें. इसके साथ ही, शहरों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए लोग सड़क पर चलने में सतर्क रहें. इस मौसम के बदलते मिजाज ने मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंडक का अहसास कराया है, और अब बारिश की इस नई लहर का असर आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *