Weather News: MP वाले कड़ाके की ठंड के लिए हो जाइए तैयार, शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी, जानें कैसा रहेगा मौसम

Last Updated:

Weather Update: जबलपुर में इस बार नवंबर महीने का रिकॉर्ड भी टूटने का अनुमान है. जिले में पिछले साल नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा था. लेकिन इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले साल का रिकॉर्ड नवंबर महीने के आने वाले दिनों में टूट जाएगा और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री के नीचे आ जाएगा.

Jabalpur Weather News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में उत्तर से आ रही ठंडी हवा से रात के अलावा अब दिन में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है. वातावरण में ठंडक घुल गई है. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे आ गया है. बीते दिन तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबलपुर में इस बार नवंबर महीने का भी रिकॉर्ड टूटने का अनुमान है. जिले में पिछले साल नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा था.

इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि पिछले साल का रिकॉर्ड नवंबर महीने के आने वाले दिनों में टूट जाएगा और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री के नीचे आ जाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक, जबलपुर संभाग सहित रीवा, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और पन्ना जिले में शीतलहर चलने की संभावना है. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं में गलाव वाली ठंड महसूस होगी. दिन के मुकाबले रात में भी ठंड का असर ज्यादा है. दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास बना हुआ है.

शीतलहर का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, जबलपुर में ठंड की यह लहर कोल्ड डे से कम नहीं है क्योंकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम हो चुका है और अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री से अधिक गिर चुका है. मतलब अधिकतम तापमान जो 31 डिग्री सेल्सियस था, वह 27 डिग्री के करीब पहुंच चुका है और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस है, जो कोल्ड डे की कैटेगरी में आता है. हालांकि मौसम विभाग का यह भी कहना है कि जबलपुर में नवंबर महीने में बारिश का ट्रेंड भी है.

पिछले सप्ताह इस तरह रहा जिले का तापमान
– 5 नवंबर: अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस.
– 6 नवंबर: अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस.
– 7 नवंबर: अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस.
– 8 नवंबर: अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस.
– 9 नवंबर: अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस.
– 10 नवंबर: अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस.
– 11 नवंबर: अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस.
– 12 नवंबर: अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP वाले कड़ाके की ठंड के लिए हो जाइए तैयार, शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी, जानें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *