Last Updated:
MP Ka Mausam: मध्य प्रदेश में मौसम तेजी के साथ बदल रहा है, जहां बारिश और ओलावृष्टि ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है. अगले दो दिन तामपान में गिरावट का अनुमान जताया गया है. पिछले कई दिनों से शहरों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो रही है, जिससे तामपान में नरमी देखने को मिली है.
मध्य प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि
Madhya Pradesh Weather Rain Alert: मध्य प्रदेश में मौसम हर पल बदल रहा है और पश्चिमी विक्षोम की वजह से प्रदेश में बारिश हो रही है. अचानक से हुई बारिश ने प्रदेशवासियों को ठंडक का अहसास करवाया है. गरज-चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग की तरफ से प्रदेशवासियों से आगामी दिनों के लिए सर्तक रहने की सलाह दी गई है. तेज हवा और बारिश ने किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है. पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के कई शहरों में बारिश हुई है.
ग्वालियर में गिरे ओले
ग्वालियर में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई . इसके बाद वहां पर करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि देखने को मिली. बताया जा रहा है कि चने के आकार में ओले गिरे हैं. ग्वालियर में मौसम हर पल अपनी रंगत दिखा रहा है, जब ओले गिरे हैं, तो ऐसा लगा है कि बर्फ की चादर बिछ गई हो.
बैतूल में भी मौसम अस्थिर बना हुआ है, जहां तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है.
.