टीकमगढ़ में मौसम साफ, दिन का तापमान 23.8 डिग्री: मकर संक्रांति पर धूप खिलेगी, शनिवार से बढ़ेगा दिन-रात का तापमान – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में मंगलवार को लगातार चौथे दिन मौसम साफ रहा और अच्छी धूप खिली। सोमवार को भी दिनभर धूप निकलने से दिन का तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है।

.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान दिन का तापमान 24 डिग्री और रात का तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शुक्रवार से हल्का कोहरा छा सकता है, हालांकि पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास ही रहेगा।

मकर संक्रांति पर भी मौसम साफ रहने और दिनभर धूप खिलने का अनुमान है। इसके बाद, शनिवार से दिन और रात दोनों के तापमान में फिर से वृद्धि होगी।

बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस का अनुमान है। शनिवार से दिन का तापमान बढ़कर 26 डिग्री और रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *