उज्जैन-मक्सी फोरलेन के लिए काम शुरू हो गया है। ठेकेदार अभी समतलीकरण के साथ ही आसपास के पेड़ व पौधों की कटाई-छंटाई करवा रहा है। दावा किया जा रहा है कि अक्टूबर 2027 में ये मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा। सिंहस्थ 2028 में करीब 30 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की
.
इसी क्रम में उज्जैन-इंदौर फोरलेन अब सिक्स लेन हो रहा है। उज्जैन-आगर मार्ग का विस्तार हो चुका है। उज्जैन-देवास मार्ग भी फोरलेन बन चुका है। केवल उज्जैन-मक्सी मार्ग का विस्तार बचा था, अब ये भी होने जा रहा है। वर्तमान में ये मार्ग बेहद संकरा है। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलना पड़ती है। दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती हैं।
उम्मीद की जा रही हैं कि कुल 38.95 किमी लंबे इस मार्ग का विस्तार होने से सफर आसान व सुरक्षित हो सकेगा। एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने बताया कि मार्ग के निर्माण का ठेका अपेक्स स्ट्रक्चर प्रालि का है। करीब 203 करोड़ से निर्माण होना है। ठेकेदार ने सेटअप जमाने के बाद मार्ग पर काम शुरू कर दिया है। शुरुआत में मार्ग विस्तारित वाले स्थानों पर साइड क्लियर करने के लिए पेड़ और झाड़ियों की सफाई कर समतलीकरण किया जा रहा है।
प्रोजेक्ट डेडलाइन में गुणवत्ता के साथ होगा पूरा उज्जैन-मक्सी फोरलेन के लिए ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया है। सेटअप जमाने के बाद ठेकेदार ने रूट पर पेड़ और झाड़ियों की कटाई-छंटाई कर समतलीकरण का काम शुरू कर दिया है। प्रोजेक्ट तय डेडलाइन अक्टूबर 2027 तक में गुणवत्ता के साथ पूरा करवाएंगे। – डॉ. विजय सिंह, संभागीय प्रबंधक एमपीआरडीसी
मार्ग के विस्तार से ये होंगे फायदे
- इस मार्ग के विस्तार से उज्जैन से मक्सी के अलावा शाजापुर तक का सफर भी आसान होगा। बताया जाता है कि आधे घंटे में उज्जैन से मक्सी और एक से सवा घंटे में उज्जैन से शाजापुर पहुंच जा सकेगा।
- अभी रात 10 बजे बाद इस मार्ग पर आवागमन जोखिम भरा माना जाता है। मार्ग का विस्तार होने से यात्री रात में भी सफर कर सकेंगे।
- मार्ग का विस्तार होने से सिंहस्थ में तो फायदा होगा ही मेले के बाद भी जनता को सुविधा मिलती रहेगी।
- उज्जैन से मक्सी तक के रूट में ताजपुर, विजयगंज मंडी (देवास जिला), कायथा और मक्सी के अलावा छोटे-बड़े करीब 20 से अधिक गांव भी आते हैं। इससे यात्रियों, कारोबारियों व ग्रामीणों सभी को फायदा मिलेगा।
- प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
- ये मार्ग मक्सी में आगरा-बांबे नेशनल हाइवे से टच होगा। ऐसा होने से टूरिस्ट व औद्योगिक परिवहन की दृष्टि से भी मार्ग उपयोगी रहेगा।
- इस मार्ग के विस्तार से उज्जैन से देवास-इंदौर की तरफ जाने वालों के लिए भी ये एक प्रकार से वैकल्पिक मार्ग रहेगा।
.