गणतंत्र दिवस पर पहनें ये 8 खास तिरंगा सेट, जानें उनकी कीमत

Last Updated:

गणतंत्र दिवस के मौके पर फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट में इस बार तिरंगा चूड़ियों और कंगनों ने धूम मचा दी है. देशभक्ति दिखाने का यह खास तरीका बच्चों और युवतियों में खूब लोकप्रिय हो रहा है. नए और आकर्षक डिजाइन में तैयार ये तिरंगा सेट सिर्फ 50 रुपये प्रति सेट में उपलब्ध हैं, जानिए कौन-कौन से हैं ये आठ खास सेट.

गणतंत्र दिवस के मौके पर फिरोजाबाद में कलाइयों को सजाने के लिए कांच की तिरंगा चूड़ियां तैयार की जा रही हैं. इसके साथ ही शीप की चूड़ियां भी उपलब्ध हैं, जो बेहद खूबसूरत दिखती हैं. इनकी कीमत 50 रुपये प्रति सेट है.

वेलवेट से तैयार तिरंगा चूड़ियां

फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट में तिरंगा चूड़ियों की कई तरह की डिजाइन उपलब्ध हैं. इसमें सबसे ज्यादा वेलवेट से बनी चूड़ियां बिक रही हैं. इनकी कीमत 100 रुपये से शुरू होती है, जिसमें एक सेट में 36 चूड़ियां शामिल होती हैं.

मेटल की तिरंगा चूड़ियां

देशभक्ति के मौके पर स्कूलों में बच्चियों को तिरंगा चूड़ियां पहनने का खास शौक होता है. वहीं, फिरोजाबाद में मेटल से बनी ये चूड़ियां खूब बिक रही हैं. इनकी कीमत भी बेहद कम है, केवल 50 रुपये में एक सेट उपलब्ध है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बोरोशिल कांच के तिरंगा कंगन

चूड़ी मार्केट में इस बार नए तरह के कंगन आए हैं. 26 जनवरी के मौके पर पहनने के लिए बोरोसिल कांच से बने तिरंगा कंगन बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रहे हैं. इन कंगनों की डिजाइन लोगों को काफी भा रही है. वहीं, इनकी कीमत 300 रुपये प्रति सेट है.

मेटल से तैयार तिरंगा चूड़ियां

तीन रंगों में चमचमाती ये चूड़ियां मेटल से बनाई गई हैं और बेहद खूबसूरत लुक में तैयार की गई हैं. गणतंत्र दिवस के मौके पर इनकी खूब बिक्री होती है. इन चूड़ियों की कीमत 70 रुपये प्रति सेट है.

कर्व्ड तिरंगा कंगन

अगर आप इस गणतंत्र दिवस पर कुछ अलग तरह के कंगन पहनना चाहती हैं, तो फिरोजाबाद में तैयार हो रहे कर्व्ड तिरंगा कंगन अच्छे विकल्प हैं. इन कंगनों की डिजाइन तिरंगा रंगों में की गई है और इनकी कीमत 300 रुपये प्रति सेट से शुरू होती है.

तिरंगा कंगन चूड़ी सेट

गणतंत्र दिवस पर आप तिरंगा चूड़ियां और कंगन एक साथ भी पहन सकती हैं. फिरोजाबाद की चूड़ी दुकानों में तिरंगा चूड़ियों की खूब मांग है. वहीं, कंगन और चूड़ियों का तिरंगा सेट भी खूब आकर्षक लग रहा है. इसकी कीमत 400 रुपये प्रति सेट से शुरू होती है.

वेलवेट तिरंगा चूड़ियों का सेट

तिरंगा कंगन और वेलवेट चूड़ियों को मिलाकर एक अलग तरह का तिरंगा सेट तैयार किया गया है. इस सेट में चूड़ियों और कंगनों का खास और अलग लुक दिखाई दे रहा है. वहीं, इस सेट की कीमत 400 रुपये है.

homelifestyle

गणतंत्र दिवस पर पहनें ये 8 खास तिरंगा सेट, जानें उनकी कीमत

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *