हमें धमकाया गया, गौ मांस… भोपाल केस में सामने आईं पीड़िताएं, सनसनीखेज खुलासे

Last Updated:

भोपाल में देह व्यापार और धर्मांतरण का एक नेटवर्क दो सगी बहनें मिलकर चलाती थीं. इनके तार कई शहरों से जुड़े हुए थे. दोनों बहनें अभी पुलिस की गिरफ्त में हैं. वहीं पुलिस यासीन, बिलाल और जन्नत की तलाश में जुटी हुई है. अब इस केस से जुड़ी पीड़िताएं सामने आई हैं और बड़ा खुलासा किया है.

Zoom

पीड़िताओं ने किए बड़े खुलासे

भोपाल में धर्म परिवर्तन करवाकर सैक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया था, जिसमें दो सगी बहनें अपने साथियों के साथ मिलकर मासूस लड़कियों को फंसाती थीं और फिर उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया जाता था. भोपाल में इन लोगों ने किराए पर एक कमरा भी लिया था, जो अय्याशी का अड्डा बना हुआ था. अब भोपाल केस में बड़ा खुलासा हुआ है, जब मीडिया के सामने अमरीन और आफरीन गैंग की शिकार बनी पीड़िताएं सामने आई हैं.

पीड़िताओं ने लगाए गंभीर आरोप
अब इसको लेकर दो पीड़िताएं सामने आई हैं, जहां वह बजरंग दल के लोगों के साथ पुलिस कंट्रोलरूम पहुंची हैं. उन्होंने अमरीन, आफरीन और चंदन यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इनमें धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने, गौ मांस खिलाने के आरोप शामिल हैं. पीड़िताओं की तरफ से बताया गया है कि दोनों सगी बहनों के बैग में हमेशा एमडी ड्रग्स के पाउच रहते थे. कई लोग सागर विला वाले घर पर ड्रग्स लेने आते थे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि अमरीन ने भोपाल से ही 6 से 7 लड़कियों को अपना शिकार बनाया है.

वह हिंदू देवी देवताओं को गंदी गालियां देते हुए कहती थी कि तुम्हारा भगवान किसी काम का नहीं है. अल्लाह को बहुत ताकतवर बताते हुए कहती थी कि गौ मांस खा चुकीं. अब तुम हिंदू कहां हो.

पीड़िताओं को बजरंग दल के लोगों से मिली मदद
पीड़िता की तरफ से बताया गया कि 2 महीने पहले मिसरौद थाने पहुंची थीं. पुलिस ने हमारी बात नहीं सुनी. पुलिस प्रभारी हमें धमका रहे थे और बोले कि तुम्हारे आरोप गलत निकले, तो जेल जाओगी. जब मदद नहीं मिली, तो हम विहिप और बजरंग दल के लोगों से मिले, जो मददगार बने.

थाने पहुंचकर दर्ज करवाई थी शिकायत
सेवनिया थाने में 21 और 32 साल की दो महिलाओं ने सेवनिया थाने पहुंचकर शिकायतें दर्ज करवाई थीं. एफआईआर के मुताबिक आर्थिक रूप से कमजोर युवतियों को निशाना बनाया जाता था और उन्हें महंगे फ्लैट और नौकरी का लालच दिया जाता था. बाद में पब में उन्हें नशीला पदार्थ पिलाया जाता था.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *