Last Updated:
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी में काई जमना आम बात है, इसकी सफाई बार बार करनी जरूरी है नहीं तो सेहत संबंधी समस्याएं आ सकती है. अगर आप भी अपने छत में रखी पानी की टंकी को साफ करने को सोच रहे हैं तो हमारे द्वारा बताए गए इन आसान टिप्स को अपना सकते है.
घर के छत में रखी पानी की टक्की को अगर आप भी अच्छे से साफ करना चाहते है तो उसके लिए पहले आप को 1 टब में गर्म पानी भरना होगा. इसमें बाद सर्फ पाउडर घोलना पड़ेगा और इसकी सर्फ पानी को टंकी में डाल दें. उसके बाद लंबे ब्रश या खुद टंकी में घुसकर उसे रगड़कर साफ करें. जिसके बाद टंकी साफ हो जाएगी.

घर की छत में रखी पानी की टंकी को साफ करने का दूसरा उपाय भी है. इस उपाय में आप को बेकिंग सोडा को गर्म पानी में घोलकर रखना होगा. रखने के दो से तीन मिनट बाद इसके पानी को टंकी के अंदर डालकर लगभग 10 मिनट तक छोड़ देना है. फिर हल्के हाथों से साफ साफ करना है. जिसके बाद यह टंकी पहले जैसी चमकदार हो जाएगी.

घरेलू पानी की टंकी को साफ करने के और भी कई उपाय हैं. इसमें आप को सिरका का घोल बनाना पड़ेगा और इसके बाद उसी घोल को पानी की टंकी के अंदर डालकर 5 मिनट तक छोड़ दे. सिरका का खट्टापन टंकी चिपचिपापन को दूर करने के साथ साथ टंकी एक दम साफ कर देगा.

अगर आपके पास यह सुविधा उपलब्ध नहीं है तो टंकी को साफ करने के लिए आप घरेलू उपयोग में आने वाले नींबू का प्रयोग भी कर सकते हैं. इसके लिए नींबू का रस और नमक का घोल गर्म पानी में तैयार करना होगा. इसके बाद गीले कपड़े को घोल में गीला करना होगा. उसी कपड़े से टंकी की सफाई को करे. इससे टंकी में जमी काई भी साफ हो जाएगी.

घरेलू टंकी को साफ करने का पांचवा उपाय आप की टंकी में दिखने वाले कालेपन को दूर कर देगा. इसके लिए आप को हार्पिक, डिटर्जेंट, नींबू का रस एक साथ पानी में घोलना पड़ेगा. एक साफ कपड़ा को लेकर इस पानी में भी भिगोना पड़ेगा. और इस कपड़े से टंकी में सफाई करनी पड़ेगी इसके बाद यह टंकी पहले जैसे चमकदार दिखने लगेगी.
.