Last Updated:
Singhada Health Benefits: सिंघाड़ा पोषक तत्वों से भरपूर फल है. इसमें फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट की भरमार होती है. अगर इसे रोज 15 दिनों तक खाया जाए, तो सेहत को कई जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं.
Water Chestnut Benefits: धीरे-धीरे सर्दियों की शुरुआत हो रही है और इस मौसम में कई फल भी बाजार में आ जाते हैं. ये फल सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और पोषण से भरपूर होते हैं. ऐसा ही एक फल सिंघाड़ा (Water Chestnut) है. यह फल पानी में उगता है और सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है. अगर आप 15 दिन तक नियमित रूप से सिंघाड़ा खाते हैं, तो आपके शरीर में कई सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं. सिंघाड़ा खाने से आपको कई परेशानियों से राहत मिल सकती है और ओवरऑल हेल्थ में सुधार हो सकता है.
सिंघाड़ा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे – सेलेनियम, विटामिन B6 जैसी सेल्स को आक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं. इसका नियमित सेवन त्वचा को हेल्दी और बालों को मजबूत बनाने में मददगार है. सिंघाड़ा इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मददगार होता है. अगर आप 15 दिन तक रोज सिंघाड़ा खाएं, तो कुछ बातों को ध्यान में रखें. उबला या भुना हुआ सिंघाड़ा ज्यादा फायदेमंद होता है. इसे तलकर या मसालों के साथ नहीं खाना चाहिए. इसे नाश्ते में या शाम को हल्का फुल्का स्नैक के रूप में खाएं. सिंघाड़ा अगर आप कच्चा खाते हैं, तो उसे अच्छी तरह धोकर साफ करने के बाद ही खाएं. सिंघाड़ा शरीर के लिए वरदान की तरह हो सकता है.
सिंघाड़ा अधिकांश लोगों के लिए सुरक्षित होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए सावधानी जरूरी है. अगर आपको डायबिटीज है, तो सिंघाड़े के ज्यादा सेवन से ब्लड शुगर बढ़ सकता है. इसमें नेचुरल शुगर होती है, इसके ज्यादा सेवन से गैस, पाचन संबंधी असुविधाएं हो सकती हैं. अगर आपको नट या बीजों से एलर्जी है, तो सिंघाड़ा खाने में सावधानी बरतें. इसके अलावा आप बीमारियों से जूझ रहे हैं, तो सिंघाड़ा खाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें