पानी की बोतल भी दे रही है बदबू? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में हो जाएगी फ्रेश

Last Updated:

Water Bottles Cleaning Tips: पानी की बोतल का नियमित उपयोग करने के साथ उसकी सही सफाई भी बेहद जरूरी है. बोतल के अंदर और ढक्कन के आसपास बैक्टीरिया जल्दी पनप सकते हैं, इसलिए समय-समय पर सफाई करना जरूरी है. बोतल ब्रश से अंदर की सफाई करें और ढक्कन, किनारों व स्ट्रॉ को भी अच्छी तरह रगड़कर धोएं. सफाई के बाद बोतल को धूप में पूरी तरह सुखाना चाहिए ताकि नमी से फफूंदी न लगे. अगर बोतल से बदबू आने लगे तो बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल कर दुर्गंध को आसानी से दूर किया जा सकता है.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पानी की बोतल सिर्फ प्यास बुझाने का साधन नहीं बल्कि हमारी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है. सुबह घर से निकलते ही हम उसे बैग में रख लेते हैं और दिनभर कई बार उससे पानी पीते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस बोतल से आप खुद को हाइड्रेट रख रहे हैं वही अनदेखी की वजह से नुकसान भी पहुंचा सकती है? अक्सर हम पानी की शुद्धता पर तो ध्यान देते हैं लेकिन बोतल की साफ-सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं.

अक्सर लोग कई-कई दिनों तक अपनी पानी की बोतल नहीं धोते है. ये लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है. लंबे समय तक सफाई न होने पर बोतल के अंदर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. इससे पानी का स्वाद बदल सकता है और पेट संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं. बेहतर है कि बोतल को रोज साफ करना चाहिए. अगर रोज संभव न हो तो कम से कम 2–3 दिन में एक बार पानी की बोतल को अच्छी तरह धो लेना चाहिए.

बोतल को साफ रखना सेहत के लिए बेहद जरूरी है. बोतल के बाहरी हिस्से को स्पंज और गुनगुने पानी में थोड़ा डिशवॉश लिक्विड मिलाकर अच्छी तरह साफ करना चाहिए. इससे बाहर जमी धूल और गंदगी आसानी से हट जाती है. वहीं अंदर की सफाई के लिए खास बोतल ब्रश का उपयोग करना बेहतर माना जाता है, क्योंकि हाथ बोतल के अंदर तक नहीं पहुंच पाता. ब्रश की मदद से बोतल के कोनों और तली तक अच्छी तरह सफाई हो जाती है. नियमित सफाई करने से बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी कम हो जाता है और बोतल लंबे समय तक सुरक्षित रहती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बोतल का ढक्कन, ऊपरी किनारा, स्ट्रॉ और अंदरूनी कोने ऐसे हिस्से होते हैं जहां गंदगी और बैक्टीरिया जल्दी जमा हो जाते हैं. इसलिए इन हिस्सों को ब्रश की मदद से अच्छी तरह रगड़कर साफ करना बेहद जरूरी है. सफाई के बाद बोतल को अच्छी तरह धोकर धूप में पूरी तरह सूखने देना चाहिए. खासकर सिलिकॉन वाले हिस्सों के नीचे अगर नमी रह जाए तो वहां फफूंदी लगने का खतरा बढ़ जाता है. नियमित रूप से सही तरीके से सफाई और सुखाने से बोतल सुरक्षित रहती है और इस्तेमाल के लिए पूरी तरह स्वच्छ बनी रहती है.

अगर आप रोज पानी की बोतल का इस्तेमाल करते हैं तो सिंक के पास एक अलग बोतल ब्रश रखना बेहतर होता है, ताकि नियमित रूप से आसानी से सफाई की जा सके. जो लोग ज्यादा यात्रा करते हैं, उन्हें अपने बैग में छोटा पोर्टेबल बोतल ब्रश भी साथ रखना चाहिए. इससे बाहर भी बोतल साफ रखना आसान हो जाता है. इसके अलावा बाजार में मिलने वाली बोतल क्लीनिंग टैबलेट्स का उपयोग भी किया जा सकता है. ये टैबलेट्स पानी में घुलकर बोतल के अंदर जमी गंदगी और दुर्गंध को हटाने में मदद करती हैं. नियमित सफाई से बोतल हमेशा स्वच्छ और सुरक्षित रहती है.

अगर बोतल से अजीब या बासी महक आने लगे तो बेकिंग सोडा और नींबू की मदद से इसे आसानी से दूर किया जा सकता है. इसके लिए बोतल में एक चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा नींबू का रस डालें. इसके बाद बोतल में गुनगुना पानी भरकर करीब 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें. यह मिश्रण अंदर जमी गंदगी और दुर्गंध को हटाने में मदद करता है. बाद में बोतल को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इससे बदबू दूर हो जाएगी और बोतल फिर से ताजगी से भर जाएगी.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *