इंदौर में चौकीदार की संदिग्ध हालत में मौत: डॉक्टरों ने साइलेंट अटैक की जताई आशंका, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच – Indore News


इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में शनिवार शाम एक कॉलोनी के चौकीदार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चौकीदार घर पर पानी पीते समय अचानक गश खाकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक घटना सेटेलाइट कॉलोनी की है। यहां के राजू पुत्र त्रयंबक इगले की मौत हुई है। राजू पिछले डेढ़ साल से कॉलोनी में चौकीदारी कर रहे थे। शनिवार शाम करीब 5 बजे वह नाश्ता करने के बाद घर पर पानी पी रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े। पुलिस ने मर्ग कायम किया घटना के बाद कॉलोनी के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में साइलेंट हार्टअटैक आने की आशंका जताई है। परिवार के लोगों के अनुसार राजू मूल रूप से हरदा के रहने वाले थे। पिछले साल उनकी पत्नी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनके परिवार में एक बेटी है, जो इंदौर में ही अपने परिवार के साथ रहती है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *