1 मिनट में पहने मुमताज की जैसी साड़ी, प्लेट्स और पल्लू को कैसे करना है फिट, VIDEO में देखें

 

इस स्टाइल के लिए बॉर्डर वाली शिफॉन या जॉर्जेट साड़ी को लें, क्योंकि ये कपड़े हल्के होते हैं और ड्रेपिंग में खूबसूरत लुक देते हैं. सबसे पहले साड़ी के नॉन-पल्लू वाले सिरे को दाईं कमर की ओर से टक करना शुरू करें और कमर के चारों ओर पीछे की तरफ ले जाकर पूरे हिस्से को अच्छी तरह टक करें. अब साड़ी को आगे की ओर लाएं और पल्लू को बाईं ओर पकड़ते हुए बीच के कपड़े से आगे की प्लेट्स बनाएं. इन प्लेट्स को ध्यान से कमर के दाईं ओर थोड़ा टक करें ताकि सेंटर में अच्छी फिटिंग दिखे. इसके बाद साड़ी को कमर के चारों ओर एक बार फिर से लपेटें और हर जगह कपड़े को सलीके से टक करते जाएं ताकि ड्रेपिंग स्मूद लगे. सामने की तरफ आते हुए साड़ी को थोड़ा ऊपर उठाएं ताकि निचली परत से ऊपर की परत थोड़ी ऊपर दिखे और बॉर्डर की दो लाइनें साफ नजर आएं. यह स्टाइलिश लेयरिंग इफेक्ट देता है. अब साड़ी को एक बार फिर से शरीर के चारों ओर लपेटें, लंबाई बराबर रखते हुए. अंत में सामने की ओर छोटे-छोटे पल्लू की प्लेट्स बनाएं, पल्लू की लंबाई को थोड़ा छोटा रखें और इसे बाएं कंधे पर पिन कर लें ताकि लुक क्लासी और ग्रेसफुल दिखे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

1 मिनट में पहने मुमताज की जैसी साड़ी, प्लेट्स और पल्लू को कैसे करना है फिट

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *