आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाई जा रही हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को नर्मदापुरम युवा मंडल ने बाइक तिरंगा रैली निकाली। सुबह 10.30 बजे हाउसिंग बोर्ड से शुरू हुई रैली मीनाक्षी चौक, ओवरब्रिज, ग्वालटोली, एसपीएम कॉल
.
सांसद और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद रैली का नेतृत्व राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव और मंडल अध्यक्ष रुपेश राजपूत ने किया। रैली में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, राहुल सोलंकी, विकास नारोलिया, विशाल दीवान, मनीष परदेशी समेत व्यापारी और सामाजिक संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए।
100 से ज्यादा बाइकों के साथ 5 किमी का सफर तिरंगा रैली में सैकड़ों युवाओं ने करीब 100 से अधिक बाइकों पर भाग लिया। बाइक सवार तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते नजर आए। रैली 5 किलोमीटर के सफर के बाद समाप्त हुई।
देखिए तस्वीरें…



.