ठंड में कपड़ा धोना आपके लिए भी है आफत का काम, इस सिंपल ट्रिक से नहीं ठिठुरेगा हाथ

Last Updated:

कपड़ा धोने से पहले और कपड़ा धोने के बाद हाथों की देखभाल जरूर करें. आप कपड़े धोने के तुरंत बाद अपने हाथों को पोंछ कर उन पर नारियल तेल, सरसों तेल या जैतून का तेल या कोई अच्छी मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगा लें. इससे रक्त संचार बेहतर होता है और ठंड की वजह से होने वाली खुजली या रूखापन नहीं होता है. इससे आपकी स्किन….

सर्दियों के मौसम में पानी से जुड़ा कोई भी काम करना मुश्किल कामों में से एक होता है. खासतौर से कपड़े धोने और बर्तन धोने जैसे ज्यादा देर तक पानी से जड़े रहने वाले काम करने में हाथों की उंगलियां सुन्न पड़ जाती हैं. ऐसा लगता है कि उंगलियों ने काम करना बंद कर दिया. कुछ स्मार्ट ट्रिक अपना कर आप इस मुश्किल काम को आसान बना सकते हैं.

ठंड रहेगा दूर

 रबड़ के दस्ताने आपके काम को आसान बना देते हैं. यह सबसे आसान और प्रभावी तरीका है. बाजार में रबड़ के दस्ताने मिलते हैं. इन्हें पहनकर कपड़े धोने से आपका हाथ सीधे ठंडे पानी के संपर्क में नहीं आएगा. इससे हाथ गर्म रहता है और पानी की जलन जैसी तेज ठंड महसूस नहीं होगी. इससे आपके हाथ ठंड से ठिठुरेंगे भी नहीं.

नही लगेगी ठंड

कपड़ों को बहुत गर्म पानी में ना धोकर आप गुनगुने पानी से उन्हें धुलें. इससे ठंड में उनकी मैल भी सही से छूटती है और आपके हाथों को राहत भी मिलती है. इससे आप ठंड में भी आसानी से कपड़े धो सकेंगे. नहीं तो कपड़ों की जिद्दी मैल भी नहीं छूटेगी और ठंडे पानी से आपका हाथ भी ठंडा होगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तेल भी लगा सकते

कपड़ा धोने से पहले और कपड़ा धोने के बाद हाथों की देखभाल जरूर करें. आप कपड़े धोने के तुरंत बाद अपने हाथों को पोंछ कर उन पर नारियल तेल, सरसों तेल या जैतून का तेल या कोई अच्छी मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगा लें. इससे रक्त संचार बेहतर होता है और ठंड की वजह से होने वाली खुजली या रूखापन नहीं होता है. इससे आपकी स्किन सॉफ्ट रहती है और आपके हाथ ठंड के ठिठुरन से भी बचेंगे.

सुबह का पानी

अक्सर आपने देखा होगा की गर्मी में जमीन से ठंडा पानी निकलता है और ठंडी के सीजन में गर्म पानी निकलता है. हालांकि, यह प्राकृतिक चमत्कार से कम नहीं होता है. अगर आप सुबह मोटर चलाते हैं या चापाकल से पानी निकालते हैं तो वह पानी आपको गर्म मिलेगा. इस पानी से आपको ठंडक महसूस नहीं होगी. ऐसे में आप यदि पानी गर्म नहीं करना चाहते हैं तो ताजे पानी का इस्तेमाल कपड़े धोने के लिए करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ठंड में कपड़ा धोना आपके लिए भी है भारी आफत, इस सिंपल ट्रिक से नहीं गलेगा हाथ

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *