Last Updated:
War Warning: वेनेजुला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद दुनिया के कई पावरफुल लीडर्स एक के बाद एक रिएक्शन दे रहे हैं. हाल ही में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने ट्रंप को चेतावनी भेजी है. उन्होंने तीसरे विश्व युद्ध (World War III) की और इशारा करते हुए ट्रंप को सीधे तौर कह दिया है कि ‘मादुरो को जल्द से जल्द रिलीज करो’.
काराकास: वेनेजुला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के साथ ट्रंप ने जो कांड किया है, उसकी भनक प्योंगयांग तक पहुंच गई है. मादुरो की बेइज्जती से भरी गिरफ्तारी ने दुनिया के सबसे खतरनाक तानाशाह किम जोंग उन के सब्र का बांध तोड़ दिया है. इस मामले पर उत्तर कोरिया से एक आधिकारिक बयान जारी किया है. इस बयान में तानाशाह किम जोंग उन ने ट्रंप ‘तीसरे विश्व युद्ध’ की धमकी दे डाली है. इस बयान के बाद वॉशिंगटन में उथल-पुथल मचनी तय है क्योंकि इससे पहले रूस से जो बयान जारी किया गया था, उसमें भी इसी तरह की चेतावनी दी गई थी.
क्या बोले किम जोंग उन?
न्यूज एजेंसी एशिया न्यूज हब के मुताबिक किम जोंग उन ने सीधे तौर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ललकारते हुए कहा है कि ‘यह दमनकारी नीति दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध (World War III) की ओर ले जाएगी’. किम ने न केवल मादुरो की रिलीज की मांग करते हुए अमेरिका को अल्टीमेटम दिया है कि ‘वेनेजुएला के राष्ट्रपति को तुरंत रिहा किया जाए, वरना इसके परिणाम विनाशकारी होंगे’.
किम जोंग उन से पहले रूस की तरफ से भी कुछ ऐसा ही रिएक्शन आया था. जिसमें रूसी फेडरेशन काउंसिल के डिप्टी स्पीकर कोंस्टेंटिन कोसाचेव ने ट्रंप के हमले को अवैध बताया था और रूस की विदेश मंत्रालय प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने साफ कह दिया था रूस इस ‘आक्रामकता’ को मूक दर्शक बनकर नहीं देखेगा.
वेनेजुएला में क्या चल रहा है?
फिलहाल, मादुरो को अमेरिका उठाकर ले गया है. दावा किया जा रहा है कि वो न्यूयॉर्क के रास्ते में हैं और ट्रायल से पहले उन्हें MDC ब्रुकलिन में रखा जाएगा. ट्रंप ने मादुरो की गिरफ्तारी की खबर देते हुए ये भी बताया था कि उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को भी अरेस्ट किया गया है. वेनेजुएला के राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी के खिलाफ हुए इस एक्शन के बाद यहां के उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज देश चलाएंगीं.
वेनेजुएला के डिफेंस मिनिस्टर ने ऐलान कर दिया है कि ‘हम ना सरेंडर करेंगे और ना ही अमेरिका के साथ किसी तरह का निगोसिएशन होगा’.
About the Author
उत्कर्षा श्रीवास्तव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है. वर्तमान में वे न्यूज18 डिजिटल में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अपने करियर के द…और पढ़ें
.