1 घंटे पहलेलेखक: शशांक शुक्ला
- कॉपी लिंक
आजकल हर कोई नया स्मार्टफोन लेना चाहता है, लेकिन अक्सर हम जल्दबाजी में अपना पुराना फोन बेच देते हैं या किसी और को दे देते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी लापरवाही यह होती है कि फोन का डेटा ठीक से डिलीट नहीं किया जाता है।
आपके पुराने फोन में फोटो, वॉट्सएप चैट, बैंकिंग डिटेल्स, ईमेल और पासवर्ड जैसी निजी जानकारी सेव रहती है। अगर यह किसी गलत हाथ में पड़ जाए तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
सिर्फ डिलीट या फैक्ट्री रीसेट करने से डेटा पूरी तरह मिटता नहीं है, उसे फिर से रिकवर किया जा सकता है। इसलिए फोन बेचने या एक्सचेंज करने से पहले कुछ जरूरी स्टेप्स अपनाना बेहद जरूरी है।
ऐसे में आज हम जरूरत की खबर में जानेंगे कि-
- पुराना फोन बेचने से पहले डेटा पूरी तरह डिलीट करना क्यों जरूरी है?
- डेटा डिलीट करने से पहले क्या सावधानी बरतें?

सवाल- पुराना फोन बेचने से पहले डेटा पूरी तरह डिलीट करना क्यों जरूरी है?
जवाब- सोचिए, आप अपना पुराना फोन बेच रहे हैं लेकिन उसमें आपकी निजी फोटो, बैंक डिटेल और चैट किसी और तक पहुंच जाए। इसलिए पुराना फोन बेचने से पहले अपना डेटा जरूर डिलीट करें। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

सवाल- डेटा डिलीट करने से पहले क्या सावधानी बरतें?
जवाब- डेटा डिलीट करने से पहले जरूरी फाइल्स का बैकअप ले लें और देखें कि कोई जरूरी डॉक्यूमेंट या फोटो छूट न जाए। रिसाइकल बिन या क्लाउड स्टोरेज में भी चेक करें।
अगर डिवाइस बेचने या दूसरों को देने वाले हैं तो सिर्फ डिलीट न करें, डेटा को पूरी तरह वाइप करें ताकि कोई उसे रिकवर न कर सके।
सवाल- अपने एंड्रॉयड फोन को बेचने या एक्सचेंज करने से पहले क्या करें?
जवाब- अपने फोन को बेचने या एक्सचेंज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इससे आप अपना डेटा चोरी होने या उसके गलत इस्तेमाल से बच सकते हैं।
ऐसे में चाहे आप फैक्ट्री रीसेट करने जा रहे हों या अपने फोन को फैक्ट्री सेटिंग्स पर लौटाना चाह रहे हों, ट्रेड-इन से पहले ये काम जरूर करें। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

आइए ग्राफिक के कुछ पॉइंट्स को विस्तार से समझते हैं।
FRP यानी फैक्ट्री रीसेट प्रोटेक्शन अगर आपका फोन एंड्रायड लॉलीपॉप(5.0) या उसके बाद का वर्जन चला रहा है, तो उसमें FRP (फैक्ट्री रीसेट प्रोटेक्शन) फीचर होगा, जिसे हटाना जरूरी है, वरना नया मालिक फोन इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
अगर आपका फोन पुराने वर्जन पर चल रहा है तो यह स्टेप छोड़ सकते हैं। अपने फोन का वर्जन चेक करने के लिए सेटिंग्स- अबाउट डिवाइस- फोन- सॉफ्टवेयर इंफो में जाएं।
फैक्ट्री रीसेट करने से पहले फोन को डमी डेटा से भरना जरूरी फोन को बेचने या एक्सचेंज करने से पहले सिर्फ फैक्ट्री रीसेट करना काफी नहीं होता क्योंकि कई बार पुराना डेटा स्पेशल सॉफ्टवेयर की मदद से रिकवर किया जा सकता है।
इसी खतरे को कम करने के लिए डमी डेटा अपलोड करने की ट्रिक अपनाई जाती है।
ऐसा करने के लिए आप फैक्ट्री रीसेट से पहले अपने फोन में कुछ फालतू (जंक) डेटा डाल दें। जैसे कि बड़ी साइज की वीडियो फाइलें, गाने, मूवीज या कोई भी ऐसा डेटा जो आपके लिए जरूरी न हो। इससे फोन की इंटरनल स्टोरेज लगभग भर जाएगी।
फायदा यह होगा कि जब फोन का असली डेटा पहले से एन्क्रिप्टेड हो और उसके ऊपर यह नया फालतू डेटा लिखा जाए, तो पुरानी फाइलें पूरी तरह दब जाती हैं।
ऐसे में अगर नया मालिक या कोई और आपके फोन से डेटा रिकवर करने की कोशिश भी करे, तो उसे सिर्फ़ ये जंक फाइलें मिलेंगी, आपकी निजी जानकारी नहीं।
सवाल- एंड्रॉयड डिवाइस का बैकअप कैसे लें?
जवाब- फैक्ट्री रीसेट करने और फोन का सारा डेटा मिटाने से पहले, अपनी जरूरी फाइल्स और डेटा का बैकअप लेना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए कुछ जरूरी स्टेप्स अपनाएं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

एंड्रायड 8.1 या उसके बाद के वर्जन में आपके मैसेज अपने आप बैकअप हो जाते हैं, लेकिन कॉल लॉग सेव नहीं होता। अगर आप अपने मैसेज और कॉल लॉग को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इसके लिए थर्ड-पार्टी टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके साथ ही आप नए डिवाइस में पुराने डिवाइस का डेटा स्टोर कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको एक ऐप इंस्टॉल करना होगा। यह एप अलग-अलग कंपनियों के लिए अलग-अलग हैं। जैसे सैमसंग के लिए स्मार्ट स्विच।
सवाल- एंड्रॉयड फोन से डेटा पूरी तरह कैसे डिलीट करें?
जवाब- फोन के बनाने वाली कंपनियों के हिसाब से फैक्ट्री रीसेट करने का तरीका थोड़ा अलग हो सकता है। नीचे दिए गए स्टेप्स ज्यादातर फोन पर काम करेंगे। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

फैक्ट्री रीसेट करने के बाद भी आपका फोन पूरी तरह सुरक्षित तभी होगा जब आप उसे अपने गूगल अकाउंट से भी हटा देंगे।
यह कदम इसलिए जरूरी है क्योंकि जब तक फोन आपके अकाउंट से जुड़ा रहेगा, नया मालिक उसे इस्तेमाल करने में परेशानी झेल सकता है, और आपकी जानकारी भी उससे लिंक रह सकती है।
इसके लिए सबसे पहले अपने गूगल अकाउंट में जाएं और लॉगिन करें। फिर अकाउंट की सेटिंग्स में जाकर ‘रिसेंटली यूज्ड डिवाइस’ सेक्शन खोलें।
यहां आपको उन सभी एंड्रायड डिवाइस की सूची मिलेगी जो आपके गूगल अकाउंट से जुड़े हुए हैं। इस लिस्ट में से उस फोन को चुनें जिसे आप बेचने या किसी और को देने वाले हैं। फोन चुनने के बाद आपको ‘रिमूव’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
……
यूटिलिटी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
जरूरत की खबर- स्मार्टफोन सुन रहा है आपकी हर बात:अपने पर्सनल डेटा और प्राइवेसी को कैसे रखें सुरक्षित, फोन में ऑफ करें ये फीचर

जरा सोचिए, आप अपने दोस्त के साथ बैठे हैं और एसी, फ्रिज या ब्रांडेड कपड़े खरीदने की कैजुअली बात कर रहे हैं। थोड़ी ही देर में आपके स्मार्टफोन पर इन्हीं चीजों के विज्ञापन दिखने लगते हैं। आप हैरान हो जाते हैं, न आपने सर्च किया, न कोई वेबसाइट देखी फिर अचानक ये एडवर्टाइजमेंट कैसे आने लगे? पूरी खबर पढ़ें
.