Last Updated:
Mosquito Repellent Measures: बारिश के मौसम में मच्छरों की तादाद तेजी से बढ़ती है जिससे डेंगू, मलेरिया जैसे रोगों का खतरा बढ़ जाता है. बाजार में उपलब्ध मच्छर भगाने वाले केमिकल उत्पाद बच्चों और बुजुर्गों के लिए हानिकारक हो सकते हैं. ऐसे में एक घरेलू और प्राकृतिक उपाय नींबू और लौंग का उपयोग मच्छरों को भगाने के लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है. इस उपाय में नींबू को काटकर उसमें लौंग चुभा दी जाती है और इसे कमरे में रखा जाता है यह उपाय सुरक्षित, सस्ता और असरदार है.
बारिश का मौसम शुरू होते ही मच्छरों की तादाद तेजी से बढ़ने लगती है. खासकर शाम होते ही घर के कोनों में मच्छर मंडराने लगते हैं और रात की नींद हराम कर देते हैं. डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे बीमारियों का डर अलग से सताता है. बाजार में मिलने वाले रासायनिक रिपेलेंट और कॉइल का इस्तेमाल तो लोग करते हैं.

बाजार में मिलने वाले रासायनिक रिपेलेंट और कॉइल का इस्तेमाल तो लोग करते हैं. लेकिन इनसे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में अगर एक घरेलू और सुरक्षित उपाय मिल जाए, तो बात ही कुछ और है.

इसी कड़ी में एक आसान और असरदार घरेलू उपाय सामने आया है, जिसमें सिर्फ नींबू और लौंग की मदद से मच्छरों को भगाया जा सकता है. यह उपाय न केवल सस्ता है, बल्कि पूरी तरह प्राकृतिक और सुरक्षित भी है. इस नुस्खे के लिए आपको चाहिए एक ताजा नींबू और 8 से 10 लौंग.

नींबू को बीच में से दो टुकड़ों में काट लें और फिर हर टुकड़े में चार से पांच लौंग को अच्छी तरह से चुभा दें.अब इन टुकड़ों को अपने कमरे में टेबल या खिड़की के पास रख दें. नींबू की खुशबू और लौंग का तीखापन मिलकर एक ऐसा वातावरण बनाते हैं जिससे मच्छर दूर भागते हैं.

यह उपाय रात भर असरदार रहता है और इससे किसी प्रकार की एलर्जी या साइड इफेक्ट की भी चिंता नहीं होती. विशेषज्ञ भी मानते हैं कि नींबू और लौंग में मौजूद प्राकृतिक तेल मच्छरों को रिपेल करने की क्षमता रखते हैं.

खास बात यह है कि इसे छोटे बच्चों के कमरे में भी बेझिझक रखा जा सकता है, क्योंकि इसमें कोई हानिकारक गैस या केमिकल नहीं होते. यदि आप भी मच्छरों से परेशान हैं और रोजाना के कॉइल या लिक्विड पर खर्च कर-कर के थक चुके हैं, तो एक बार यह घरेलू नुस्खा जरूर आजमाएं.
.