अपने बिजनेस के लिए बनानी है वायरल एड? ये ऐप्स फ्री में कर देंगी बड़े बजट वाला यह काम

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

How To Create Ads For Free: आपका कोई कैफे या शॉप है या आप कोई और बिजनेस कर रहे हैं और उसके लिए एक शानदार एड बनवाना चाहते हैं तो यह महंगा काम हो सकता है. इसके लिए एक बड़ी टीम और बड़े बजट की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन एआई के आने के बाद यह काम एकदम आसान हो गया है. एआई टूल्स की मदद से आप अपने बिजनेस की एड बिल्कुल फ्री में बना सकते हैं और क्वालिटी के मामले में भी आपको कॉम्प्रोमाइज नहीं करना पड़ेगा. आइए उन ऐप्स के बारे में जानते हैं, जहां से आप यह काम आसानी से और एकदम फ्री कर सकते हैं.

Canva

यह सबसे ज्यादा यूज होने वाली ऐप्स में से एक है और इसे यूज करन एकदम आसान है. इसमें आप अपने बिजनेस की जरूरत के हिसाब से विजुअल्स क्रिएट कर सकते हैं. यह आपको फोटो और वीडियो एड करने का भी ऑप्शन देती है. अगर आपको विजुअल्स के साथ-साथ टेक्स्ट भी चाहिए तो इस ऐप पर वह ऑप्शन भी मिलेगा और यह खुद ही आपको इमेज जनरेशन के आईडियाज भी देगी.

​Google Gemini

एआई कंटेट जनरेशन के मामले में गूगल जेमिनी एक बड़ा नाम है. इसके कई इमेज स्टाइल ट्रेंड में रहे थे. यह आपको इमेज और वीडियो क्रिएट करने का ऑप्शन देती है. इसमें आपको अलग-अलग टेम्पलेट भी मिल जाएगी, जिनकी मदद से वीडियो बनाना और आसान हो जाता है. यह ऐप वीडियो पर साउंडट्रैक एड करने का भी ऑप्शन देती है. इसके अलावा एकदम प्रोफेशनल स्टाइल वीडियो के लिए आप Google Vids भी यूज कर सकते हैं.

Meta AI

Meta AI भी आपको वीडियो में म्यूजिक एड करने और इसके रीमिक्स वर्जन को तैयार करने की सुविधा देती है. इसकी मदद से आप वीडियो में फ्रेंड्स को भी एड कर सकते हैं. अगर आप किसी फेमस डायलॉग को लेकर एड बनाना चाहते हैं तो यह ऐप आपको म्यूजिक के साथ-साथ लिप-सिंक का भी ऑप्शन देती है.

ये भी पढ़ें-

जल्द मिलेगा खुद का 3D AI अवतार बनाने का मौका, यह ऐप लाने वाली है तगड़ा फीचर

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *