Last Updated:
Wall Cleaning Tips: हमारे यहां जागरूकता के अभाव में पान और गुटखा खाकर लोग सार्वजनिक जगह या निजी जगह पर बड़ी जल्दी थूक देते हैं. जिससे हमारी दीवार पर गुटखे का दाग पड़ जाता है. यह दाग स्थाई रूप से बढ़ जाता है और दीवार काफी गंदी हो जाती है. ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं घरेलू तरीके से दीवाल पर लगे गुटके के दाग को कैसे छुड़ाया जाए.
बाज़ार में विशेष पान और गुटखे के दाग हटाने वाले क्लीनिंग इरेज़र (जैसे इको-ग्रीन क्लीन इरेज़र) भी उपलब्ध रहते हैं. जो औद्योगिक दीवारों, ग्रिल और कोनों से दाग हटाने के लिए तैयार किए गए हैं. यह आपको बाजार में सस्ते दामों में उपलब्ध हो जाएंगे.

लोकल 18 से बातचीत के दौरान सचिन कुमार बताते है कि ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे है. जिसका प्रयोग कर आप अपनी दीवार पर पान और गुटखे का थूका हुआ दाग आसानी से हटा सकते हैं. इसके लिए दही और नींबू के मिश्रण का प्रयोग करना चाहिए.

इसके लिए सबसे पहले नींबू को काट लें और जिस जगह पर पान और गुटके का निशान है. वहां पर उसको रगड़ देना चाहिए या फिर नींबू का रस लगा देना चाहिए. इससे गुटखे का दाग दीवाल से छूट जाता है.

इसके लिए सबसे पहले नींबू को काट लें और जिस जगह पर पान और गुटके का निशान है. वहां पर उसको रगड़ देना चाहिए या फिर नींबू का रस लगा देना चाहिए. इससे गुटखे का दाग दीवाल से छूट जाता है.

अगर आपको लग रहा है कि अकेले नींबू लगाने से दीवार पर थूके गए गुटके का दाग नहीं छूट रहा है तो आपको बेकिंग सोडा और नींबू का मिश्रण कर लेना चाहिए और इस मिश्रण को दाग वाली जगह पर लगाना चाहिए. इससे गुटके का दाग छूट जाता है.

बेकिंग सोडा दीवार के रंग को भी उड़ा सकता है. इसलिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कम मात्रा में ही करें. क्योंकि इसका ज्यादा असर होने पर दीवार पर किया गया रंग उड़ सकता है और खर्च आपका बढ़ जाएगा. ऐसे में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते समय सीमित मात्रा में इसका प्रयोग करें.

पान का दाग हटाने के लिए आप खट्टी दही या छाछ को दाग पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हल्के हाथ से रगड़कर साफ कर लें. यह तरीका दीवार पर जिद्दी दागों के लिए बहुत प्रभावी होता है, और यदि दाग पहली बार में पूरी तरह से नहीं जाता है, तो प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं. इससे दीवार पर लगा हुआ पान का दाग आसानी से छूट जाता है.

इन उपायों के अलावा एक उपाय तुलसी और नीम की पत्ती का बनाया गया पेस्ट भी है. जो दीवार पर थूके हुए गुटखे के दाग को जड़ से मिटा देता है. जो सबके लिए लाभकारी है. ऐसे में अगर आप भी थूके हुए गुटखे के दाग से परेशान हैं तो आपको इन उपायों को ट्राई करना चाहिए.
.