Last Updated:
Weight Loss Health Tips: वॉक करना और दौड़ना दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद एक्सरसाइज हैं. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रनिंग करना बेहतर है, क्योंकि इससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है. अगर हेल्थ ठीक रखनी है, तो वॉक कर सकते हैं.
Walking and Running Benefits: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करनी चाहिए. कई लोग शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोज दौड़ (Running) लगाते हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम वॉकिंग (Walking) करना पसंद करते हैं. दोनों ही फिजिकल एक्टिविटी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रनिंग करना और वॉक करना दोनों ही बेहतरीन कार्डियोवैस्कुलर यानी दिल को मजबूत करने वाली एक्टिविटी हैं. रनिंग और वॉक करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और फेफड़ों की सेहत में सुधार होता है. इसके अलावा ये दोनों एक्टिविटी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती हैं. मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी ये बेहद फायदेमंद हैं.
अगर आप वॉक को ज्यादा असरदार बनाना चाहते हैं, तो कुछ वैरिएशन अपना सकते हैं. वेटेड वॉकिंग यानी वजन के साथ चलना या हाथ में हल्के डंबल्स लेना आपके मसल्स को टोन करने और कैलोरी बर्न को बढ़ाने में मदद करता है. इनक्लाइन वॉकिंग यानी ढलान या ऊंचाई वाले रास्ते पर वॉक करना भी कैलोरी बर्न करने का शानदार तरीका है. आप ट्रेडमिल पर भी इसका अभ्यास कर सकते हैं. जब आप समतल सतह पर चलने के मुकाबले ऊपर की ओर चलते हैं, तो आपकी मसल्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे फिजिकल फिटनेस तेजी से बढ़ती है. वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.
कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि वॉक और रनिंग दोनों ही फायदेमंद हैं. कौन सा विकल्प आपके लिए सही है, यह आपकी उम्र, फिटनेस लेवल, मेडिकल कंडीशन और लक्ष्य पर निर्भर करता है. अगर आप अभी शुरुआत कर रहे हैं या जोड़ों की समस्या से जूझ रहे हैं, तो वॉकिंग सबसे अच्छा विकल्प है. वहीं अगर आप तेजी से वजन घटाना या स्टैमिना बढ़ाना चाहते हैं, तो रनिंग ज्यादा असरदार साबित हो सकती है. आप चाहें तो दोनों को मिलाकर एक बैलेंस रूटीन बना सकते हैं. जैसे 2 दिन वॉक और 2 दिन रनिंग. कोई भी नया वर्कआउट शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर या फिटनेस ट्रेनर से सलाह जरूर लें.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें