नींबू सूख गया? रुकिए… ये छोटे टिप्स बदल देंगे बाल, त्वचा और घर का हाल, जानें

Last Updated:

सूखा नींबू सेहत, सुंदरता और सफाई का खज़ाना है. यह चेहरे को निखारता है, बालों की रूसी और अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है, शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है और घर को नैचुरल खुशबूदार बनाता है. किचन-सिंक की सफाई तक में कारगर यह सस्ता और असरदार उपाय है. इसलिए इसे फेंकें नहीं, संभालकर रोजमर्रा में इस्तेमाल करें.

सूखे नींबू का पाउडर बनाकर चेहरे पर लगाने से टैनिंग और दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं. इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा को निखार देते हैं और यह बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स से बेहतर असर दिखाता है.

Local18

हेयर पैक में सूखे नींबू का पाउडर मिलाकर लगाने से सिर की रूसी कम होती है और बालों का अतिरिक्त ऑयल भी कंट्रोल होता है. इससे बाल जड़ से मजबूत बनते हैं और चमकदार भी दिखाई देते हैं.

Local18

नींबू को पानी में उबालकर पीने से शरीर के अंदर जमी गंदगी और टॉक्सिन बाहर निकलते हैं. इससे पाचन तंत्र सही रहता है और शरीर हल्का महसूस होता है. इसके सेवन से रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है.

Local18

सूखा नींबू घर में नैचुरल खुशबू फैलाने का काम करता है. इसे किसी कोने में रखने से बुरी गंध दूर हो जाती है और माहौल ताज़ा लगने लगता है. यह कैमिकल वाले रूम फ्रेशनर से कहीं बेहतर तरीका है.

Local18

सूखे नींबू को किचन की स्लैब या चूल्हे पर रगड़ने से जमी चिकनाई और दाग आसानी से साफ हो जाते हैं. इसमें मौजूद प्राकृतिक एसिड गंदगी हटाकर सतह को चमकदार बना देता है. यह एकदम सस्ता और घरेलू उपाय है.

Local18

किचन सिंक या नल पर पानी के कारण जो सफेद या जंग जैसे दाग जमा हो जाते हैं, उन्हें सूखे नींबू से आसानी से साफ किया जा सकता है. रगड़ते ही धब्बे गायब हो जाते हैं और नल चमकने लगता है.

Local18

सूखा नींबू हर घर में कई काम आता है. यह सेहत, सुंदरता और सफाई तीनों में काम का होता है. इसलिए इसे फेंकना बिल्कुल सही नहीं है. इसे संभालकर रखें और रोजमर्रा के छोटे-छोटे कामों में इस्तेमाल करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

नींबू सूख गया? रुकिए… ये छोटे टिप्स बदल देंगे बाल, त्वचा और घर का हाल, जानें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *