सिंगरौली की दुद्धीचुआ खदान में वॉल्वो ऑपरेटर की मौत: कोयला खदान के अंदर मिला शव, टीआई बोले-पीएम रिपोर्ट से पता चलेगी असल वजह – Singrauli News

कोयला खदान के अंदर वॉल्वो ऑपरेटर का शव मिला।

सिंगरौली की एनसीएल दुद्धीचुआ परियोजना में एक वॉल्वो ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शुक्रवार सुबह कोयला खदान के अंदर उनका शव मिला।

.

मृतक की पहचान झारखंड निवासी अगम लाल चौधरी के रूप में हुई है। वह दुद्धीचुआ परियोजना में ओवर बर्डन का काम कर रही जीसीओ कंपनी में वॉल्वो ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।

ओवर बर्डन कंपनी के स्टाफ ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही साथी कर्मचारियों और ओवर बर्डन कंपनी के स्टाफ ने उन्हें तत्काल एनसीएल के जयंत स्थित नेहरू शताब्दी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अगम लाल को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर जयंत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

टीआई बोले-पीएम रिपोर्ट से पता चलेगी असल वजह

जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार ने बताया कि मृतक के परिजन झारखंड से सिंगरौली आ चुके हैं। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिवार को मिला 4 लाख का मुआवजा

प्रारंभिक तौर पर, ओवर बर्डन कंपनी ने मृतक के परिजनों को चार लाख रुपए का चेक आर्थिक सहायता के रूप में दिया है। इसके अलावा, अंतिम संस्कार के लिए एक लाख रुपए अलग से दिए गए हैं। एनसीएल के नियमानुसार, मृतक के परिजनों को लगभग 40 लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि दिए जाने की प्रक्रिया भी चल रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ऑपरेटर की मौत किसी दुर्घटना, बीमारी या अन्य किसी कारण से हुई है। पुलिस और प्रबंधन सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रहे हैं।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *