Vivo ने अपने पॉपुलर Y सीरीज में दो नए स्मार्टफोन Vivo Y31 और Vivo Y31 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है. खास डिजाइन के साथ ये डिवाइस बजट यूज़र्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं. Vivo Y31 का 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹14,999 में उपलब्ध है, जबकि 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल ₹16,499 में मिल रहा है. दूसरी तरफ Vivo Y31 Pro का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹18,999 में उपलब्ध है, जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल ₹20,999 में मिल रहा है.
खास बात ये है कि Flipkart और Vivo की वेबसाइट पर उपलब्ध इन फोन पर SBI, DBS, IDFC First Bank, Yes Bank, Federal Bank और BOB कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,500 तक की इंस्टेंट छूट भी मिल रही है. आइए जानते हैं दोनों फोन के फीचर्स के बारे में.
इसके कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है. IP68 और IP69 रेटिंग के साथ यह फोन पानी और धूल से सुरक्षित है.
पावर के लिए इसमें 6,500mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग से लंबा बैकअप मिलता है. ग्राहक इस फोन को Rose Red और Diamond Green कलर में खरीद सकते हैं.
इसमें 8GB RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है. कैमरा सेटअप के तौर पर इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है, जबकि सेल्फी के लिए इसमे 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. ग्राहक इस फोन को Mocha Brown और Dreamy White कलर में खरीद सकते हैं.
.