चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो जल्द ही अपने लाइनअप में नए डिवाइस जोड़ सकती है. हाल ही में सामने आई लीक्स के मुताबिक कंपनी वीवो X300 Ultra, वीवो X300s स्मार्टफोन और वीवो Pad 6 Pro टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हालांकि कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर लॉन्च की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इन डिवाइस से जुड़ी कई जानकारी ऑनलाइन सामने आ चुकी है.
चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और टेक ब्लॉगर्स के मुताबिक इन डिवाइस का लॉन्च इवेंट 30 मार्च को आयोजित किया जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार ये जानकारी एक लीक स्क्रीनशॉट से सामने आई है जो रिटेल चैनल से जुड़ी बताई जा रही है.
इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि लॉन्च के बाद ये डिवाइस 3 अप्रैल से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. हालांकि वीवो की तरफ से अभी तक इन तारीखों की पुष्टि नहीं की गई है.
वीवो X300 Ultra के संभावित वेरिएंट
लीक के अनुसार वीवो X300 Ultra को चार अलग-अलग RAM और स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है:
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज
- 12GB RAM + 512GB स्टोरेज
- 16GB RAM + 512GB स्टोरेज
- 16GB RAM + 1TB स्टोरेज
रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉप वेरिएंट में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट भी मिल सकता है. कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन को ग्रीन, ब्लैक और सिल्वर रंग में पेश किया जा सकता है.
वीवो X300s में मिल सकते हैं ये वेरिएंट
अल्ट्रा मॉडल के साथ कंपनी वीवो X300s भी लॉन्च कर सकती है. लीक जानकारी के अनुसार इसके RAM और स्टोरेज ऑप्शन भी लगभग समान हो सकते हैं:
- 12GB + 256GB
- 12GB + 512GB
- 16GB + 512GB
- 16GB + 1TB
कलर की बात करें तो यह स्मार्टफोन ग्रीन, पर्पल, व्हाइट और ब्लैक कलर में उपलब्ध हो सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि शुरुआती दौर में यह मॉडल केवल चीन में ही उपलब्ध हो सकता है और बाद में अन्य बाजारों में किसी दूसरे नाम से लॉन्च किया जा सकता है.
वीवो Pad 6 Pro टैबलेट
लीक में वीवो Pad 6 Pro टैबलेट का भी जिक्र किया गया है, जिसे इन स्मार्टफोन्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है.
संभावित स्टोरेज वेरिएंट:
- 8GB + 256GB
- 12GB + 256GB
- 12GB + 512GB
- 16GB + 512GB
- 16GB + 1TB
टैबलेट को ब्लू, पर्पल और ग्रे रंगों में पेश किए जाने की संभावना है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह टैबलेट चीन के बाहर भी लॉन्च किया जाएगा या नहीं.
.