वीवो ने ऑफिशियली ऐलान कर दिया है कि उसके नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन वीवो X300 और वीवो X300 Pro भारत में 2 दिसंबर को लॉन्च किए जाएंगे. ये दोनों स्मार्टफोन MediaTek के लेटेस्ट Dimensity 9500 प्रोसेसर पर बेस्ड होंगे और इंडिया में पहली बार आने वाले OriginOS 6 पर काम करेंगे. नए यूज़र इंटरफेस और पावरफुल चिपसेट के कारण इन फोन से बेहतरीन परफॉर्मेंस और स्मूद यूज़र एक्सपीरिएंस की उम्मीद की जा रही है.
डिज़ाइन और कलर की बात करें तो वीवो X300 Pro दो कलर ऑप्शन, Dune Brown और Phantom ब्लैक में आएगा, जबकि वीवो X300 तीन ऑप्शन, Phantom Black, Mist Blue और Summit Red में उपलब्ध होगा. खास बात यह है कि Summit Red भारत के लिए एक्सक्लूसिव कलर है.
दोनों ही फोन ZEISS के साथ मिलकर ट्यून किए गए प्रीमियम कैमरा सिस्टम के साथ आएंगे. इसके अलावा वीवो दोनों मॉडलों के लिए एक स्पेशल फोटोग्राफी किट भी पेश करेगी, जैसा पहले Oppo की X9 सीरीज में देखा गया था.
ग्लोबल लॉन्च के आधार पर, वीवो X300 में 6.31 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM Dimming शामिल है. वहीं, X300 Pro में 6.78 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा. दोनों फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, यानी ये पानी और धूल से मजबूत सुरक्षा प्रदान करते हैं.
परफॉर्मेंस के लिए दोनों डिवाइसों में Dimensity 9500 चिपसेट होगा, जो Arm Mali G1 Ultra MC12 GPU के साथ आता है. वीवो X300 में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा.
कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो X300 में 200MP Samsung HPB प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP Sony LYT602 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होगा. फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. वीवो X300 Pro में 50MP Sony LYT828 प्राइमरी कैमरा, 20MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जबकि फ्रंट में 50MP का कैमरा मौजूद होगा.
बैटरी के मामले में वीवो X300 में 6,040mAh और X300 Pro में 6,510mAh की बैटरी मिलेगी. दोनों फोन 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं.
कीमत की बात करें तो चीन में वीवो X300 की कीमत 4,399 yuan (लगभग ₹55,000) से शुरू होती है, जबकि वीवो X300 Pro की शुरुआती कीमत 5,299 yuan (लगभग ₹66,000) है. भारत में इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा रहने की उम्मीद है.
.