विराट कोहली ने रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड, भुवी ने भी रचा इतिहास, CSK Vs RCB के बीच हुए मैच

Virat Kohli Breaks Rohit Sharma Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखा है. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सीएसके के खिलाफ आरसीबी को 43 रनों से जीत मिली. आईपीएल 2026 में ये आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है, जबकि सीएसके को अपने तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी हुए 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में, सीएसके की पारी आखिरी ओवर में 207 रनों पर ढेर हो गई. बता दें कि इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने और यहां हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मुकाबले में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए. सीएसके के खिलाफ ये आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले ऐसा कारनामा गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ने किया था. दोनों ही टीमों ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 231-231 रन बनाए थे.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में कुल 19 छक्के लगाएं. सीएसके के खिलाफ ये आईपीएल के इतिहास में सबसे सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बन गया है. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17-17 छक्के जड़े थे.

भुवनेश्वर कुमार ने पूरे किए 200 आईपीएल विकेट

सीएसके के खिलाफ आरसीबी के हुए मैच में भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में 200 विकेट पूरे किए. भुवनेश्वर यहां तक पहुंचने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने ये कारनामा 192 मैचों में किया. अब आईपीएल में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ युजवेंद्र चहल के नाम है, जो अब तक आईपीएल में 224 विकेट चटका चुके हैं.

विराट कोहली ने रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में विराट ने रोहित शर्मा को पीछा छोड़ दिया है. रोहित के नाम केकेआर के खिलाफ 1161 रन बनाए हैं, वहीं विराट ने भी सीएसके के खिलाफ 1188 रन बना दिए हैं.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *