Viral Video: छतरपुर के ये थानेदार अपराधियों के पीछे दौड़ा देते हैं घोड़ा! घोड़े पर ही रात में पेट्रोलिंग

Last Updated:

Chhatarpur News: छतरपुर में तैनात सब इंस्पेक्टर दीपक यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है. झांसी-खजुराहो हाईवे पर दीपक घोड़े की सवारी करते दिख रहे हैं. जानें खास बात…

Chhatarpur Sub Inspector Deepak Yadav Viral Video. छतरपुर शहर के ओरछा पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर दीपक यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में झांसी-खजुराहो हाईवे पर दीपक यादव घुड़सवारी करते दिखाई दे रहे हैं. यूजर्स इस वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर कर रहे हैं. शहर से लेकर गांव की चौपाल तक में इस वीडियो की चर्चा हो रही है. वीडियो में सब इंस्पेक्टर दीपक यादव अपने घोड़े को हाईवे पर दौड़ाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि घोड़े की रफ्तार के सामने तेज रफ्तार वाहन भी कम लग रहे हैं.

घोड़े से ही पेट्रोलिंग करते हैं
छतरपुर शहर के ओरछा पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर दीपक यादव एक ऐसे थानेदार हैं, जो घुड़सवारी के बहुत शौकीन हैं. ये थानेदार घुड़सवारी में माहिर हैं. वह अक्सर पेट्रोलिंग जीप से नहीं, बल्कि घोड़े पर बैठकर करते हैं. दीपक यादव की रौबदार मूछें भी उनकी पहचान बन चुकी हैं.

आयोजन या जुलूस में घोड़े पर बैठते हैं 
छतरपुर में जब भी कोई बड़ा आयोजन होता है या जुलूस निकलता है तो एसआई दीपक यादव अधिकांश मौकों पर अपने घोड़े पर बैठकर ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हैं. बता दें कि भीड़ जैसे माहौल में पुलिस के वाहन कई बार जाम में फंस जाते हैं, इसलिए घोड़े पर बैठकर व्यवस्थाएं बनाना ज्यादा आसान होता है.

वायरल वीडियो को लेकर थाना प्रभारी ने कहा 
वायरल वीडियो को लेकर थाना प्रभारी दीपक यादव कहते हैं, “वह कई सालों से घुड़सवारी कर रहे हैं. उन्हें घोड़ों से लगाव है. झांसी-खजुराहो हाईवे का वीडियो वायरल जरूर हो गया है, लेकिन वह अक्सर अपने घोड़े के साथ ऐसी दौड़ लगाते रहते हैं. जब भी फ्री टाइम मिलता है तो वह घुड़सवारी करते हैं. अक्सर सुरक्षा व्यवस्था का काम भी घोड़े पर बैठकर ही करते हैं. कभी-कभी रात में भी वह घोड़े पर पेट्रिलिंग पर जाते हैं.”

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

Viral Video: छतरपुर के ये थानेदार अपराधियों के पीछे दौड़ा देते हैं घोड़ा!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *