Last Updated:
बदलते मौसम के कारण शहर में वायरल फीवर तेजी से फैल रहा है. शहर के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल ने चेतावनी दी है कि ठंडा पानी, आइसक्रीम और कमजोर इम्यूनिटी से संक्रमण बढ़ सकता है. शुरुआती लक्षणों में बुखार, खांसी और जुखाम शामिल हैं. दो-तीन दिन से अधिक फीवर होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें.
आगरा. बदलते मौसम के कारण आगरा में वायरल तेजी से फैल रहा है. शहर के अस्पतालों में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है. वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि बदलते मौसम में शरीर का तापमान सामान्य न रहने के कारण लोग आसानी से वायरल फीवर की चपेट में आ जाते हैं.
वायरल फीवर के लक्षण और कारण
चिकित्सक के अनुसार, कई बार लोग गर्मी या पसीना आने पर ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक या आइसक्रीम का सेवन कर लेते हैं, जिससे शरीर में इन्फेक्शन हो जाता है और यह वायरल में बदल जाता है. वायरल होने के बाद मरीजों में फीवर, खांसी और जुखाम जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं.
अचानक बढ़ी मरीजों की संख्या
आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव के कारण वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि जब शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होती है, तब वायरल फीवर में बदलना आम बात है. मरीजों को खांसी, जुखाम, तेज बुखार और बदन दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. डॉ. आशीष ने चेतावनी दी कि अगर फीवर दो-तीन दिन से अधिक रहता है और बदन में ज्यादा दर्द होता है, तो लापरवाही नहीं करनी चाहिए और नजदीकी चिकित्सक से तुरंत परामर्श लेना चाहिए. शुरुआती दौर में उचित दवाइयों और जांच के जरिए वायरल को नियंत्रित किया जा सकता है.
फ्रिज के पानी और एसी से बचाव
डॉ. आशीष ने बताया कि मार्च में मौसम तेजी से बदल रहा है. दोपहर में तेज धूप और गर्मी के कारण लोग अक्सर फ्रिज का ठंडा पानी या एसी का अधिक उपयोग कर लेते हैं, जिससे उनकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है और बीमार पड़ सकते हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि धूप में आने के बाद शरीर को सामान्य होने दें, उसके बाद पानी या ठंडा पेय लें. शरीर में किसी भी समस्या के संकेत मिलने पर अपने चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है.
About the Author
पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें