मां शारदा मंदिर में VIP दर्शन बैन, फिर भी प्रभारी मंत्री ने गर्भगृह में की विशेष पूजा, खुलेआम उड़ी नियमों की धज्जियां

विश्व प्रसिद्ध मां शारदा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान VIP दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद जिला प्रभारी मंत्री राधा सिंह द्वारा गर्भगृ …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 24 Mar 2026 10:18:55 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Mar 2026 10:18:55 PM (IST)

चैत्र नवरात्रि मेले के बीच प्रभारी मंत्री ने तोड़ा प्रोटोकॉल।

HighLights

  1. खास के लिए खुला मंदिर का द्वार, आम को इंतजार
  2. मैहर मेले में मंत्री की विशेष पूजा से दर्शन प्रभावित
  3. चैत्र नवरात्रि मेले के बीच प्रभारी मंत्री ने तोड़ा प्रोटोकॉल

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। विश्व प्रसिद्ध मां शारदा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान वीआईपी दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद जिला प्रभारी मंत्री राधा सिंह द्वारा गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा-अर्चना किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

नियमों के उल्लंघन से श्रद्धालुओं को हुई असुविधा

बताया जा रहा है कि नवरात्रि मेला अवधि (19 मार्च से 27 मार्च 2026) के दौरान मंदिर प्रबंध समिति द्वारा स्पष्ट आदेश जारी कर वीआईपी दर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित किए गए थे, ताकि दूर-दराज से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो सके। इसके बावजूद प्रभारी मंत्री द्वारा गर्भगृह में प्रवेश कर विशेष पूजा करने पर सवाल उठने लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंत्री के पूजन के दौरान आम श्रद्धालुओं के दर्शन कुछ समय के लिए प्रभावित हुए, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- मैहर में असिस्टेंट प्रोफेसर की शर्मनाक करतूत, चलती बस में महिला से की अश्लीलता, पीड़िता ने बनाया वीडियो; FIR दर्ज

मंदिर प्रबंध समिति की अपील

यह भी कहा जा रहा है कि मंदिर प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के विपरीत यह कार्रवाई हुई। गौरतलब है कि मंदिर प्रबंध समिति ने 17 मार्च 2026 को जारी अपील में सभी गणमान्य नागरिकों और विशिष्ट अतिथियों से वीआईपी दर्शन की मांग न करने का आग्रह किया था, ताकि मेले का संचालन सुचारू रूप से हो सके।

आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि इस मामले में अब तक संबंधित अधिकारियों या मंत्री की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *