शाजापुर के बेरछादत्तर गांव के लोग मंगलवार सुबह 20 साल पुरानी बाउंड्रीवाल टूटने की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने एडीएम को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वर्तमान सरपंच राजेश मालवीय पर बाउंड्रीवाल को नुकसान पहुंचाने, सार्वजनिक रास्ते को बंद करने और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाए। मामले को लेकर पहले भी हुआ है विवाद ग्रामीणों के मुताबिक, पूर्व सरपंच ने जो जमीन पुरबिया समाज के लिए आवंटित की थी उसपर नाली का पानी निकालने के लिए खुदाई की जा रही है। इस खुदाई में 20 साल पुरानी एक बाउंड्रीवाल टूट गई है। इस मामले को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। ग्रामीणों ने की काम रुकवाने की मांग ग्रामीणों ने उस जमीन से नाली का पानी निकालने के काम पर रोक लगाने, बाउंड्रीवाल की जांच कराने और रास्ते को खोलने की मांग की है। प्रशासन ने ग्रामीणों को मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। .
20 साल पुरानी बाउंड्रीवाल टूटने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध: शाजापुर में सरपंच पर लगाए रास्ता बंद करने, आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप – shajapur (MP) News