VIDEO: ब्रेन स्ट्रोक में नहीं होता दर्द! फिर कैसे चली जाती है जान? डॉ. विकास गुप्ता से जानें

X

VIDEO: ब्रेन स्ट्रोक में नहीं होता दर्द! फिर कैसे चली जाती है जान? डॉ. विकास गुप्ता से जानें

 

arw img

Brain Stroke Day: ब्रेन स्ट्रोक और ब्रेन हेमरेज दोनों ही ब्रेन में होने वाली खतरनाक बीमारियां हैं जो न केवल जानलेवा हो सकती हैं बल्कि इनसे जीवन भर तक विकलांगता भी पैदा कर सकती हैं. डॉक्टरों की मानें तो आमतौर पर 80 फीसदी ब्रेन स्ट्रोक जबकि 20 फीसदी मामले ब्रेन हेमरेज के आते हैं. दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल के न्यूरो इंट्रावेंशनल सर्जन डॉ. विकास गुप्ता का कहना है कि ब्रेन स्ट्रोक में दर्द नहीं होता लिहाजा मरीज को पता ही नहीं चलता कि उसे ब्रेन स्ट्रोक हुआ है, जबकि यह स्थिति खतरनाक हो सकती है. वहीं ब्रेन हेमरेज में भीषण दर्द होता है. वे बताते हैं कि ब्रेन स्ट्रोक में ब्रेन में ब्लड क्लॉट्स बन जाते हैं और रक्त का प्रवाह मस्तिष्क में रुक जाता है. यह धीरे-धीरे ब्रेन सेल्स को नष्ट करना शुरू कर देता है और बेहद खराब परिणाम सामने आता है जबकि ब्रेन हेमरेज या हेमरेजिक स्ट्रोक में ब्रेन में रक्त की नली फट जाती है, इसमें जान जाने का खतरा ज्यादा होता है. आइए डॉक्टर विकास से विस्तार से जानते हैं इन दोनों के लक्षणों और बचाव के बारे में….

homevideos

VIDEO: ब्रेन स्ट्रोक में नहीं होता दर्द! फिर कैसे चली जाती है जान? डॉ. विकास गुप्ता से जानें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *