Business Idea: जमुई में अगर आप कम निवेश में फूड बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो बड़े रेस्टोरेंट के बजाय हाईवे किनारे ‘ढाबा’ खोलना एक मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है. एनएच 333ए पर स्थित मुन्ना ढाबा के संचालक मुन्ना कुमार का मानना है कि सही रणनीति और लोकेशन के चुनाव से इस बिजनेस में लाखों की कमाई संभव है. मुन्ना कुमार के अनुसार ढाबा की सफलता लोकेशन पर टिकी होती है. नेशनल हाईवे, टोल प्लाजा या औद्योगिक क्षेत्रों के पास ढाबा खोलना फायदेमंद रहता है. इसके अलावा, पर्याप्त पार्किंग होना अनिवार्य है. यदि वाहन खड़े करने की जगह नहीं होगी, तो यात्री रुकने से कतराएंगे. ढाबा बिजनेस में स्वाद के साथ-साथ हाइजीन (स्वच्छता) का विशेष महत्व है. रसोई से लेकर वॉशरूम तक की सफाई ग्राहकों को बार-बार आने के लिए प्रेरित करती है. सीमित लेकिन स्वादिष्ट मेन्यू, जैसे दाल तड़का, पराठा और स्थानीय थाली, यात्रियों की पहली पसंद होते हैं. सही कीमत और ताजा सामग्री के इस्तेमाल से आप इस बिजनेस को एक ब्रांड बना सकते हैं.
.