Video: विदेशी किचन में रांची का जलवा! 5 मिनट में खाना बनाने का फॉर्मूला बेचकर खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य

X

5 मिनट में खाना बनाने का फॉर्मूला बेचकर खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य

 

arw img

Success Story: रांची के शशि भूषण ने होटल मैनेजमेंट की डिग्री को अनोखे बिजनेस मॉडल में बदल दिया है. थाईलैंड और मलेशिया में काम के दौरान उन्होंने देखा कि वहां के लोग भारतीय मसालों और इंस्टेंट खाना बनाने वाली चीजों के लिए ज्यादा कीमत चुकाने को तैयार हैं, लेकिन उनके पास सब्जी खरीदने और काटने का समय नहीं होता. इसी जरूरत को समझते हुए शशि ने एलोन एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की. जो झारखंड के स्थानीय किसानों से मसाले और डिहाइड्रेटेड सब्जियां बनवाकर सीधे विदेश भेजता है. कंपनी के पास डिहाइड्रेटेड टमाटर, पत्ता गोभी, बीटरूट, गाजर समेत 25-30 वैरायटी हैं, साथ ही अदरक और लहसुन का पाउडर भी तैयार होता है. जिससे 5 मिनट में खाना बन जाता है. कभी चाय के लिए भी सोचना पड़ने वाले शशि आज करोड़ों के टर्नओवर वाली कंपनी चला रहे हैं. कोकर स्थित ऑफिस में 15-20 लोगों को स्थायी रोजगार दे रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *