Araria Anil Kumar Success Story: पारंपरिक खेती से हटकर कुछ नया करने की चाहत रखने वाले किसानों के लिए अररिया के अनिल कुमार मेहता एक मिसाल बन गए हैं. भरगामा प्रखंड के खोजरी गांव के रहने वाले अनिल अपनी मात्र आधे एकड़ जमीन पर ‘ब्रोकली’ (हरी फूलगोभी) उगाकर एक सीजन में ₹2 लाख तक की शानदार कमाई कर रहे हैं. सामान्य फूलगोभी की तुलना में ब्रोकली न केवल महंगी बिकती है, बल्कि इसके एक पौधे से कई बार पैदावार ली जा सकती है. अनिल बताते हैं कि ब्रोकली कैंसर और दिल की सेहत के लिए बेहतरीन मानी जाती है, इसलिए बाजार में इसकी मांग बहुत ज्यादा है. आइए जानते हैं इनके टिप्स.
.