MP में बीड़ी-माचिस पैकेट पर देवी-देवताओं की तस्वीरों का वीडियो वायरल, प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन

MP News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में बीड़ी और माचिस के पैकेट पर देवी-देवताओं की तस्वीर छापने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बिरसिंहपुर क्षेत्र के एक कारखाने को तत्काल सील कर दिया गया। अधिकारियों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला अपराध बताते हुए जांच शुरू की है।

Publish Date: Tue, 07 Oct 2025 05:19:12 PM (IST)

Updated Date: Tue, 07 Oct 2025 05:19:12 PM (IST)

MP में बीड़ी-माचिस के पैकेट पर देवी-देवताओं की तस्वीर होने पर कारखाना सील (File Photo)

HighLights

  1. देवी-देवताओं की तस्वीर वाले बीड़ी कारखाने पर कार्रवाई
  2. धार्मिक प्रतीकों के व्यावसायिक उपयोग पर सख्त चेतावनी
  3. MP के सतना जिले में प्रशासन ने कारखाना किया सील

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले के बिरसिंहपुर क्षेत्र बीड़ी बनाने का एक कारखाना प्रशासन ने सील किया है। यहां बन रहे बीड़ी व माचिस के पैकेट पर देवी-देवताओं की तस्वीर बने होने पर यह कार्रवाई की गई। इस पैकिंग पर देवी-देवताओं का चित्र होने का मामला इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया।

बीड़ी और माचिस की पैकिंग पर भगवान की तस्वीरें

जानकारी के अनुसार, यह कारखाना सभापुर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक पांच में हाशिम खान संचालित करता है। जांच में यह बात सामने आई कि बीड़ी और माचिस की पैकिंग पर भगवान शिव, विष्णु, लक्ष्मी और सरस्वती सहित अन्य देवी-देवताओं की तस्वीरें छापी गई थीं।

अधिकारियों ने किया कारखाना सील

अधिकारियों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य मानते हुए तत्काल उत्पादन बंद करवा दिया और कारखाना सील कर दिया है। तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने बताया कि धार्मिक प्रतीकों का व्यावसायिक उपयोग कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कारखाना संचालक को बाजार में सप्लाई हो चुकी बीड़ी-माचिस की पैकिंग को तुरंत वापस कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- MP पुलिस की बंपर भर्ती, इन पदों के लिए निकली 500 वैकेंसी, 10 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *