7 साल से एक पैर पर खड़े बाबा का VIDEO: मां गंगा बनकर पहुंची लड़की, माघ मेले में 30 फीट का शिवलिंग स्थापित – Prayagraj (Allahabad) News

प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में रोजाना 10 लाख श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद साधु-संत, अखाड़े और कल्पवासी संगम की रेती पर डेरा जमाए हुए हैं और तपस्या कर रहे हैं।

.

मेले में साधु-संतों की मौजूदगी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। एक बाबा ऐसे भी पहुंचे हैं, जो 7 साल से एक पैर पर खड़े होकर तपस्या कर रहे हैं। बाबा का कहना है कि वह यह तप समाज के कल्याण के लिए कर रहे हैं।

रीवा की रहने वाली मोना सिंह मां गंगा की वेशभूषा में मेला क्षेत्र में पहुंचीं। उन्होंने एक हाथ में कलश और दूसरे में माला ली हुई है, जबकि सिर पर मुकुट पहना है। मोना का कहना है कि उन्होंने यह वेश इसलिए धारण किया है, ताकि गंगा मां का आशीर्वाद बना रहे।

इसके अलावा गोल्डन और सिल्वर बॉय बनकर आए दो युवक भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दोनों ने पूरे शरीर पर गोल्डन और सिल्वर रंग की पॉलिश कर रखी है। लोग उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं, वहीं गोल्डन बॉय लोगों को देखकर हाथ जोड़कर प्रणाम करता है।

माघ मेले में भी महाकुंभ की तरह झूंसी में 30 फीट ऊंचा शिवलिंग स्थापित किया गया है। इस बार माघ मेला करीब 800 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसे 7 सेक्टरों में बांटा गया है। यहां करीब 8 किलोमीटर लंबे स्नान घाट बनाए गए हैं। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था महाकुंभ की तर्ज पर की गई है।

माघ मेले से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

बाबा पिछले 7 वर्षों से एक पैर पर खड़े होकर कठिन तपस्या कर रहे हैं।

रीवा की रहने वाली मोना मां गंगा की ड्रेस में पहुंची हैं। एक हाथ में कलश और दूसरे में माला ली हुई है, जबकि सिर पर मुकुट पहना है।

रीवा की रहने वाली मोना मां गंगा की ड्रेस में पहुंची हैं। एक हाथ में कलश और दूसरे में माला ली हुई है, जबकि सिर पर मुकुट पहना है।

सिल्वर बॉय से लोग मिलने और सेल्फी लेने पहुंच रहे हैं।

सिल्वर बॉय से लोग मिलने और सेल्फी लेने पहुंच रहे हैं।

माघ मेला-2026 में क्या चल रहा? अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *