मसल्स क्रैंप्स यानि मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या आमतौर पर सभी को होती है, लेकिन कुछ लोगों को यह परेशानी ज्यादा होती है. देखा जाता है कि अक्सर चलते-चलते पैर में खिंचाव आता है, ऐंठन होती है और व्यक्ति लड़खड़ा जाता है. मांसपेशी का यह खिंचाव कई मिनटों तक चलता है, तब कहीं जाकर राहत मिलती है. हालांकि अगर आपके साथ ऐसा बार-बार हो रहा है, मसल्स क्रैंप्स बार-बार आ रहे हैं तो आपको कुछ चीजों का ध्यान देने की जरूरत है. इस बारे में इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर, नई दिल्ली में ऑर्थोपेडिक एंड ज्वॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. विवेक महाजन ने 3 आसान उपाय बताए हैं, ताकि आपकी ये परेशानी बिना किसी दवा या इलाज के ही ठीक हो सके.. देखें वीडियो…