ओरल हेल्थ के लिए वैसे तो रोजाना ही 24 घंटे में दो बार दांतों की सफाई करने की सलाह दी जाती है, लेकिन फिर भी दांतों की पर्याप्त सफाई नहीं हो पाती, ऐसे में बहुत सारे लोग डेंटिस्ट के पास जाकर दांतों की स्केलिंग कराने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इसमें दंत चिकित्सक एक बार में ही मशीन से दांतों में जमी गंदगी जैसे प्लाक, टार्टर और कैलकुलस को बाहर निकाल देते हैं और दांतों को पूरी तरह साफ कर देते हैं. हालांकि दांतों की स्केलिंग कराने के बाद कुछ समय तक दांतों में सेंसिटिविटी महसूस होती है और पानी भी दांतों में चुभता है. कुछ लोग दांतों के प्रति इतने पजेसिव होते हैं कि इन्हें चमकते हुए रखने के लिए बार-बार मशीन से दांतों की क्लीनिंग कराते हैं, ऐसे में सवाल है कि दांतों की स्केलिंग कितनी बार करा सकते हैं? क्या दांतों की इस परत को हटा देने से दांतों में सड़न नहीं होती? इस बारे में पद्मश्री डेंटल एक्सपर्ट और गुरु गोविंद सिंह आईपी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. महेश वर्मा से जानते हैं हकीकत….